संदेश

सितंबर 29, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के विशेष अतिथियों ने रामलीलाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए 22 से 27 सितम्बर 2025 तक दिल्ली एनसीआर की रामलीलाओं का वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अवलोकन के बाद जिला और दिल्ली एनसीआर में आयी उत्तम रामलीला को उनके लीला मंच से पुरस्कार देना आरम्भ किया। बीती रात अशोक विहार रामलीला कमेटी पंजीकृत फेस-1 अशोक विहार दिल्ली को आधुनिक परंपरागत रामलीला के वर्ग में दिल्ली एनसीआर की रामलीला का महामुकाबला के लिए प्रथम (संयुक्त) पुरस्कार और जिला उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के लिए प्रथम पुरस्कार, श्री केशव रामलीला कमेटी नेताजी सुभाष पैलेस दिल्ली को एक दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला के वर्ग में दिल्ली एनसीआर की रामलीला का महामुकाबला के लिए प्रथम (संयुक्त) पुरस्कार और जिला जिला उत्तरी दिल्ली के लिए प्रथम पुरस्कार सहित 8 रामलीलाओं को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की टीम उनके लीला मच पर जाकर पुरस्कार से सम्मान किया। इस अवसर पर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने बताया रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर ...

बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल करेंगे लव कुश रामलीला में रावण वध

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस वर्ष एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी। दशहरा के दिन लाल किला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण वध का मंचन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल द्वारा किया जाएगा। बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के तीन दशक पूरे कर लिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अदाकारी और अनोखे स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है और वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब बॉबी देओल को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया। समिति का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा। दशहरे की इस संध्या को देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से लाखों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं। इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ने वाली है।

लव कुश रामलीला में ए आई की टेक्निक, स्पेशल इफेक्ट के जरिए रामसेतु का निर्माण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 30 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ऐतिहासिक लालकिला मैदान में आयोजित विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी  के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने  बताया आज आठवें दिन लीला ग्राउंड में राम भक्तो का उत्साह चरम सीमा पर नजर आया । जब गणेश पूजन के उपरान्त लीला मंचन प्रारंभ हुआ  तब तक ग्राउंड राम भक्तों से भर चुका था। अर्जुन कुमार के अनुसार ग्राउंड में बैठे रामभक्त उस दौरान  हैरान रह गए जब महाबली हनुमान जी का किरदार निभा रहे फिल्म स्टार मल्हार पांड्या अपने हाथों में विशाल संजीवनी बूटी लेकर वापस आए। सोमनाथ मंदिर के  तीन मंजिला सेट पर  हनुमान जी का वानर सेना से मिलना, रावण के दरबार से विभीषण को बेइज्जत करके निकालना, विभीषण का श्री राम की शरण में आना , श्री राम द्वारा समुद्र देवता  से प्रार्थना से लेकर सागर में सेतु बनाने से लेकर रामेश्वरम की स्थापना , लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने तक की लीला का मंचन किया गया ।  राम सेतु का निर्माण ए आई टेक्निक, स्पेशल इफेक्...

28 सितम्बर को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के विशेष अतिथि ने दिया पुरस्कार

चित्र