संदेश

मई 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

योगेश जगतरामका बने शब्दवाणी समाचार के गौतमबुद्ध नगर ब्यूरो प्रमुख

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 2 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। हिंदी दैनिक शब्दवाणी समाचार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश जगतरामका की नियुक्ति जिला गौतमबुध नगर के सेक्टर 135 स्थित ब्यूरो कार्यालय में गौतमबुद्ध नगर जिले का नया ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया है। इससे पहले वह गाजियाबाद जिले में संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। उनके उत्कृष्ट कार्य और अनुभव को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगेश जगतरामका एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल कुशल पत्रकार और सक्षम संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं जिनके पास प्रिंट मीडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग का दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उनकी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अध्ययन के दौरान ही हुई जहाँ से उनकी रुचि समाचार, समाज और जनसरोकारों की ओर विकसित हुई। वर्ष 2000 में छात्र जीवन के दौरान उन्होंने कैम्पस ऑन व्हील्स नामक पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत की जो छात्रों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ। इस पहल ने उन्हें अपने समय के सबसे युवा संपादकों में स्थापित किय...

5 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण हेतु विशेष कैंप लगेंगे

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 2 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों एवं प्रवासी भारतीयों को राहत देने के उद्देश्य से 5-5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पहल माननीय राकेश प्रजापति जी, राष्ट्रीय समन्वयक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं लाभार्थी विभाग के निर्देशानुसार आगे बढ़ाई जा रही है। इसकी जानकार दिल्ली के पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने बत्रकारों को बताया उन्होंने आगे कहा योजना के तहत विभिन्न गैस एजेंसियों के सहयोग से जल्द ही विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में श्रीमती विना विजमानी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान, तथा कैंप आयोजन की रूपरेखा पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले छात्रों, दिहाड़ी श्रमि...

नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम ने पर वेट लॉस क्लिनिक किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 2 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। टापे का गहरा संबंध टाइप 2 डायबिटीज, फैटी लिवर डिज़ीज़ और हृदय रोगों जैसी स्थितियों से है। वजन प्रबंधन पृष्ठभूमि में, नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम ने एक बहु-विषयक वेट लॉस क्लिनिक को कार्यान्वित किया है, जहां चिकित्सकीय, पोषण संबंधी, व्यवहारिक और प्रक्रियात्मक उपचार एक ही क्लिनिकल पाथवे के तहत उपलब्ध कराए जाते हैं। यह क्लिनिक डॉ. सुकृत सिंह सेठी, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है और इसमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, क्लिनिकल न्यूट्रिशन, साइकोलॉजी और बैरिएट्रिक सर्जरी की सेवाएं एकीकृत रूप से शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इसका उद्देश्य उन मरीजों को दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करना है, जिनकी वजन संबंधी समस्याएं मेटाबॉलिक गड़बड़ियों से जुड़ी होती हैं। डॉ. सेठी ने कहा मोटापे में मेटाबॉलिज़्म, हार्मोन, गट फिज़ियोलॉजी और व्यवहार के बीच जटिल अंतःक्रियाएं शामिल होती हैं। इसका प्रभावी प्रबंधन अल्पकालिक या अलग-थलग उपायों के ...

रोब्लॉक्स ने भारत में सुनील राव को मैनेजिंग डायरेक्टर किया नियुक्त

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 2 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  रोब्लॉक्स जो गेम्स और क्रिएशन के लिए एक इमर्सिव प्लेटफॉर्म है, सुनील राव को मैनेजिंग डायरेक्टर, रोब्लॉक्स इंडिया नियुक्त किया है। वह मई में कंपनी से जुड़ेंगे और भारत में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने, नई पार्टनरशिप्स बढ़ाने, क्रिएटर्स को सपोर्ट करने और लोकल जरूरतों को ग्लोबल प्लान्स के साथ जोड़ने पर काम करेंगे। वह भारत में रोब्लॉक्स के मुख्य प्रतिनिधि और मार्केट लीड होंगे और लोकल टीम्स और पार्टनर्स के साथ मिलकर रोज़मर्रा की रणनीतियों को लागू करेंगे। इस भूमिका का एक अहम फोकस भारत में तेजी से बढ़ रहे रोब्लॉक्स डेवलपर्स और क्रिएटर्स के समुदाय को आगे बढ़ाना होगा। साथ ही, लोकल स्टूडियोज को रोब्लॉक्स के टूल्स का इस्तेमाल करके अपने काम को स्केल करने और कमाई के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद की जाएगी। 2025 में रोब्लॉक्स के ग्लोबल क्रिएटर कम्युनिटी ने $1.5 बिलियन से ज्यादा की कमाई की। यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के लाखों डेवलपर्स को फ्री और आसान टूल्स देता है, जिससे कोडिंग, डिजाइन और ए...

क्या बिहारी होना देशद्रोह है : लालू कुमार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 2 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली में बिहार के खगड़िया के रहने वाले पांडव कुमार (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांडव के दोस्त ने बताया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार ने नशे में पांडव और उसके साथी कृष्णा को गोली मार दी। इलाज के दौरान पांडव की मौत हो गई। कृष्णा की हालत गंभीर बनी है। पांडव दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। घटना दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार रात की है। वारदात के बाद आरोपी हवलदार मौके से फरार हो गया। वारदात के समय पांडव, कृष्ण और बाकी युवक दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। लालू कुमार ने कहा कहा है। अभी मनोज तिवारी, श्वेता तिवारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो अभी बिहार इलेक्शन के समय बिहार को अपना परिवार और न जाने कितने बड़े बड़े वायदे कर रही थी। जल्द ही सभी को एकजुट होकर आरोपी को फांसी की सजा दिलानी चाहिए जिससे इस प्रकार की घटना दुबारा न हो। अगर जल्द ही इस मुद्दे पर कार्यवाही नहीं किया गया तो लालू कुमार अपनी असंख्य बिहा...