क्या बिहारी होना देशद्रोह है : लालू कुमार

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 2 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दिल्ली में बिहार के खगड़िया के रहने वाले पांडव कुमार (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांडव के दोस्त ने बताया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार ने नशे में पांडव और उसके साथी कृष्णा को गोली मार दी। इलाज के दौरान पांडव की मौत हो गई। कृष्णा की हालत गंभीर बनी है। पांडव दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। घटना दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार रात की है। वारदात के बाद आरोपी हवलदार मौके से फरार हो गया। वारदात के समय पांडव, कृष्ण और बाकी युवक दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। लालू कुमार ने कहा कहा है। अभी मनोज तिवारी, श्वेता तिवारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो अभी बिहार इलेक्शन के समय बिहार को अपना परिवार और न जाने कितने बड़े बड़े वायदे कर रही थी। जल्द ही सभी को एकजुट होकर आरोपी को फांसी की सजा दिलानी चाहिए जिससे इस प्रकार की घटना दुबारा न हो। अगर जल्द ही इस मुद्दे पर कार्यवाही नहीं किया गया तो लालू कुमार अपनी असंख्य बिहारी भाइयों को लेके दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। लालू कुमार पहले भी बिहार के मुद्दे पर बड़े ही संजीदगी से अपने विचार रखते है। लालू चौपाल पूर्व मुखिया प्रत्यशी गंगौली कनकपुर पंचायत वार्ड नंबर 13 बिहार दरभंगा ने कहा अधिकारी एवं पत्रकार बधू जो मौन साधे हुए है। इनको भी इस मुद्दे पर कार्यवाही को लेके आगे आना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन