5 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण हेतु विशेष कैंप लगेंगे

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 2 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों एवं प्रवासी भारतीयों को राहत देने के उद्देश्य से 5-5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पहल माननीय राकेश प्रजापति जी, राष्ट्रीय समन्वयक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं लाभार्थी विभाग के निर्देशानुसार आगे बढ़ाई जा रही है। इसकी जानकार दिल्ली के पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने बत्रकारों को बताया उन्होंने आगे कहा योजना के तहत विभिन्न गैस एजेंसियों के सहयोग से जल्द ही विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में श्रीमती विना विजमानी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान, तथा कैंप आयोजन की रूपरेखा पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले छात्रों, दिहाड़ी श्रमिकों और प्रवासी भारतीयों को सस्ती और सुलभ रसोई गैस उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सके। जल्द ही इस योजना के तहत कैंप की तिथियों और स्थानों की घोषणा की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें