रोब्लॉक्स ने भारत में सुनील राव को मैनेजिंग डायरेक्टर किया नियुक्त
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 2 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रोब्लॉक्स जो गेम्स और क्रिएशन के लिए एक इमर्सिव प्लेटफॉर्म है, सुनील राव को मैनेजिंग डायरेक्टर, रोब्लॉक्स इंडिया नियुक्त किया है। वह मई में कंपनी से जुड़ेंगे और भारत में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने, नई पार्टनरशिप्स बढ़ाने, क्रिएटर्स को सपोर्ट करने और लोकल जरूरतों को ग्लोबल प्लान्स के साथ जोड़ने पर काम करेंगे। वह भारत में रोब्लॉक्स के मुख्य प्रतिनिधि और मार्केट लीड होंगे और लोकल टीम्स और पार्टनर्स के साथ मिलकर रोज़मर्रा की रणनीतियों को लागू करेंगे। इस भूमिका का एक अहम फोकस भारत में तेजी से बढ़ रहे रोब्लॉक्स डेवलपर्स और क्रिएटर्स के समुदाय को आगे बढ़ाना होगा। साथ ही, लोकल स्टूडियोज को रोब्लॉक्स के टूल्स का इस्तेमाल करके अपने काम को स्केल करने और कमाई के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद की जाएगी। 2025 में रोब्लॉक्स के ग्लोबल क्रिएटर कम्युनिटी ने $1.5 बिलियन से ज्यादा की कमाई की। यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के लाखों डेवलपर्स को फ्री और आसान टूल्स देता है, जिससे कोडिंग, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिप सीखना और अपनाना आसान हो जाता है।इसके अलावा, रोब्लॉक्स के सेफ्टी सिस्टम्स यूज़र्स को एक सुरक्षित और सकारात्मक अनुभव देने के लिए बनाए गए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी और तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम के साथ, भारत कंपनी के लिए लंबे समय की ग्रोथ का एक बड़ा अवसर है।
मैनेजिंग डायरेक्टर, रोब्लॉक्स इंडिया के रूप में अपनी नई भूमिका पर राव ने कहा रोब्लॉक्स नई पीढ़ी के क्रिएटर्स और गेम्स को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत का बड़ा स्केल, क्रिएटिविटी और एंटरप्रेन्योरशिप एक बड़ा अवसर है। मैं देश भर के डेवलपर्स और क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम बनाने को लेकर उत्साहित हूं। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भारत के नियमों के अनुसार काम करना मेरी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी, ताकि हम एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बना सकें जो जिम्मेदार और लंबे समय तक चलने वाली ग्रोथ को बढ़ावा दे। रोब्लॉक्स के वाइस प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल), झेन फांग ने कहा भारत हमारे लिए एक बहुत अहम बाजार है और यहां क्रिएटर टैलेंट की अपार क्षमता है। सुनील के पास अलग-अलग बाजारों में काम करने और ऑपरेशंस बनाने का गहरा अनुभव है। कम्युनिटी-आधारित प्लेटफॉर्म्स के प्रति उनका जुनून उन्हें भारत में हमारे अगले ग्रोथ फेज को आगे बढ़ाने के लिए सही लीडर बनाता है। राव पहले अमेज़न वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) की लीडरशिप टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने एशिया-पैसिफिक और जापान (APJ) क्षेत्र में स्ट्रेटेजी और कॉर्पोरेट बिज़नेस डेवलपमेंट का नेतृत्व किया। एडब्ल्यूएस से पहले, सुनील Lightspeed Venture Partners में पार्टनर थे, जहां उन्होंने स्टार्टअप फाउंडर्स और उभरती कंपनियों के साथ काम किया और उन्हें इनोवेशन और स्केलिंग में मदद की। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने Symbian, Nokia और Google जैसी कंपनियों में डेवलपर इकोसिस्टम बनाने और उन्हें बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इससे कई बड़े मोबाइल और इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स के विकास में उनका योगदान रहा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें