संदेश

अक्टूबर 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विष्णु अवतार रामलीला में सीता हरण और जटायु वध का भावपूर्ण मंचन

चित्र
शूर्पणखा नाकछेदन से श्रीराम-हनुमान मिलन तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 17 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी की रामलीला में भगवान श्रीराम के वनवास काल के महत्वपूर्ण प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। रामलीला के दौरान शूर्पणखा नाकछेदन, खर-दूषण वध, माता सीता हरण और जटायु वध की लीलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही भगवान श्री हनुमान जी के प्रथम आगमन की सुंदर झांकी और श्रीराम-हनुमान मिलन का प्रसंग भी आकर्षण का केंद्र रहा।रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। शूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण द्वारा माता सीता के हरण तक की घटनाओं ने दर्शकों को कथा के घटनाक्रम से जोड़े रखा। वहीं, माता सीता की रक्षा के लिए जटायु द्वारा रावण से युद्ध करने के दृश्य ने त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। भगवान श्री हनुमान जी के प्रथम आगमन और प्रभु श्रीराम से उनके मिलन की लीला ने ...

लव कुश रामलीला में 200 फीट की ऊंचाई पर जटायु रावण युद्ध देख अचंभित हुए दर्शक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 17 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया करीब 200 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर आकाश में जब जटायु और रावण युद्ध का भीषण दृश्य जबरदस्त 8 ट्रेक साउंड सिस्टम के साथ  प्रस्तुत  किया उस वक्त लीला स्थल  पर मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों से इस जबरदस्त एक्शन दृश्य को कैद करने में लगे थे, उस वक्त ग्राउंड  में इन मोबाइल कैमरों की रोशनी चमकती नजर आई। अर्जुन कुमार ने आगे बताया अगस्त्य मुनि से भेंट, पंचवटी में जयंत प्रसंग, सूर्पनखा प्रसंग, खर-दूषण वध, सीता हरण और जटायु मोक्ष तक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया।लीला के इन सभी एक्शन स्टंट दृश्यों को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी एक्शन निर्देशक की निगरानी में प्रस्तुत किया गया। कमेटी के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक  रामलीला पहुंचे और लीला का अवलोकन किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भ...

लद्दाख में बंगाल के पर्वतारोहियों ने चार चोटियों पर किया चढ़ाई

चित्र
तीन नई चोटियों के नाम तेनजिंग, हिलेरी और नेताजी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रुद्र प्रसाद हलदर के नेतृत्व और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक सत्यरूप सिद्धांत के उपनेतृत्व में टीम ने नए रास्ते से चांग चेनमो कांगड़ी पर चढ़ाई की और तीन अछूती चोटियों पर पहली बार पहुंची शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 17 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पर्वतारोहण क्लब सोनारपुर आरोही की टीम ने पूर्वी लद्दाख के चांग चेनमो क्षेत्र में चार पर्वत चोटियों पर सफल चढ़ाई की है। टीम ने 6,536 मीटर ऊंची चांग चेनमो कांगड़ी पर नए रास्ते से चढ़ाई की और तीन ऐसी चोटियों पर भी पहली बार पहुंची, जहां पहले कोई पर्वतारोही नहीं पहुंचा था। क्लब ने इन तीन चोटियों के नाम एडमंड हिलेरी, तेनजिंग नोर्गे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। 25 अगस्त को शुरू हुए इस अभियान के दौरान टीम को कड़ाके की ठंड, मुश्किल रास्तों, पानी की कमी और सामान पहुंचाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने चारों चोटियों पर चढ़ाई पूरी की। पर्वतारोहियों ने...

सम्पूर्ण रामायण में रावण ने किया सीता हरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रज्वलित की ज्योति

चित्र
  सनातन प्रचार ट्रस्ट के आयोजन में उमड़े हजारों श्रद्धालु, संस्कृति कला संगम के कलाकारों ने लाइट, साउंड और संगीत के साथ किया भव्य मंचन शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 17 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वेस्ट एन्क्लेव, पीतमपुरा स्थित रामलीला मैदान में सनातन प्रचार ट्रस्ट (रजि.) की ओर से 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित सम्पूर्ण रामायण में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने रामलीला की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्कार, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत इस रामलीला में संस्कृति कला संगम के कलाकारों ने लगभग तीन घंटे का भव्य लाइट, साउंड और म्यूजिकल थिएट्रिकल शो प्रस्तुत किया। रामलीला में रावण द्वारा माता सीता के हरण का दृश्य विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, संगीत और प्रकाश संयोजन के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सनातन प्रचार ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव धीरज गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं...