सम्पूर्ण रामायण में रावण ने किया सीता हरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रज्वलित की ज्योति

 

सनातन प्रचार ट्रस्ट के आयोजन में उमड़े हजारों श्रद्धालु, संस्कृति कला संगम के कलाकारों ने लाइट, साउंड और संगीत के साथ किया भव्य मंचन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 17 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। वेस्ट एन्क्लेव, पीतमपुरा स्थित रामलीला मैदान में सनातन प्रचार ट्रस्ट (रजि.) की ओर से 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित सम्पूर्ण रामायण में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने रामलीला की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्कार, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत इस रामलीला में संस्कृति कला संगम के कलाकारों ने लगभग तीन घंटे का भव्य लाइट, साउंड और म्यूजिकल थिएट्रिकल शो प्रस्तुत किया। रामलीला में रावण द्वारा माता सीता के हरण का दृश्य विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, संगीत और प्रकाश संयोजन के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सनातन प्रचार ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव धीरज गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वातानुकूलित ऑडिटोरियम और एसी फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है। पूरे पंडाल को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। उन्होंने पत्रकारों को प्रेस वार्ता में बताया कि रामलीला के बाद 17 से 19 अक्टूबर तक भव्य डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर अशोक जिंदल, दीपक कुमार, अभय गुप्ता महाजन, भीमसेन और दीपक अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान