योगेश जगतरामका बने शब्दवाणी समाचार के गौतमबुद्ध नगर ब्यूरो प्रमुख

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 2 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। हिंदी दैनिक शब्दवाणी समाचार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश जगतरामका की नियुक्ति जिला गौतमबुध नगर के सेक्टर 135 स्थित ब्यूरो कार्यालय में गौतमबुद्ध नगर जिले का नया ब्यूरो प्रमुख नियुक्त किया है। इससे पहले वह गाजियाबाद जिले में संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। उनके उत्कृष्ट कार्य और अनुभव को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगेश जगतरामका एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल कुशल पत्रकार और सक्षम संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं जिनके पास प्रिंट मीडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग का दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उनकी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अध्ययन के दौरान ही हुई जहाँ से उनकी रुचि समाचार, समाज और जनसरोकारों की ओर विकसित हुई। वर्ष 2000 में छात्र जीवन के दौरान उन्होंने कैम्पस ऑन व्हील्स नामक पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत की जो छात्रों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ। इस पहल ने उन्हें अपने समय के सबसे युवा संपादकों में स्थापित किया।

वर्ष 2001 में उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान से अंग्रेज़ी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया जो देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में से एक है। अपने पेशेवर करियर की शुरुआत उन्होंने मिड-डे से की जहाँ उन्होंने मुख्यधारा की पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। इसके बाद वर्ष 2002 में वे 10 प्लस मैगज़ीन में डिप्टी एडिटर बने और कम उम्र में ही संपादकीय दिशा निर्धारण में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2008-2009 के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक पत्रिका व्यास उवाच के एडिटर-इन-चीफ के रूप में कार्य करते हुए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। आगे चलकर उन्होंने छत्तीसगढ़ से प्रकाशित व्यावसायिक समाचार पत्र इस्पात टाइम्स में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया जहाँ उन्होंने उद्योग और व्यापार से संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। इससे उनका कॉर्पोरेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ाव और अधिक मजबूत हुआ। अपने लंबे करियर के दौरान योगेश जगतरामका ने संपादकीय अनुभव ज़मीनी समझ और उद्योग जगत से जुड़ाव का एक सशक्त संयोजन विकसित किया है। उनकी पहचान एक सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में है जो जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन