AVRO के कर्मचारियों ने चेयरमैन का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 30 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद। AVRO इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कर्मचारियों ने कंपनी के चेयरमैन एवं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के पिताहमाह, प्लास्टिक प्रदूशण के विशेषज्ञ श्री सुशील अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर कर्मचारियों ने उनके कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया था। जब श्री सुशील अग्रवाल अपने कार्यालय पहुंचे, तो सजे हुए माहौल को देखकर वे आश्चर्यचकित और भावुक हो उठे। जैसे ही वे कार्यालय में प्रवेश किए, सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा कार्यालय बधाईयों की गूंज से भर गया। इस अवसर पर श्री सुशील अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों के स्नेह और सम्मान के लिए उनका हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा टीम के साथ मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें