इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने किया भारतक्लाउड के साथ समझौता

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 1 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने नवगठित बेनेफिशियरी स्कीम्स डायरेक्टरेट (BSD) के माध्यम से भारतक्लाउड के साथ एक सहयोग समझौता किया है, जिसके तहत देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स  (सीए)  को सुरक्षित एवं स्थानीय रूप से होस्ट किए गए क्लाउड समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य (आईसीएआई) के सदस्यों की डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करना है, जिससे उन्हें भारतीय नियमों के अनुरूप डेटा स्टोरेज एवं कंप्यूटिंग सेवाओं तक पहुंच मिल सके। इससे डेटा सॉवरेनिटी, प्राइवेसी एवं ऑपरेशनल एफिशिएंसी में वृद्धि सुनिश्चित होगी। यह साझेदारी (आईसीएआई) की उस सतत प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसके तहत वह अपने सदस्यों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित कर उन्हें तेजी से डिजिटल होते वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली पेशेवर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बना रहा है। इस पार्टनरशिप के अंतर्गत आईसीएआई के सदस्यों को एआई-रेडी क्लाउड सर्विसेज स्पेशल प्राइसिंग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। ये प्लान्स सिंगल-यूज़र सीए फर्म्स से लेकर लार्ज सीए फर्म्स तक के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। सीए स्टूडेंट्स के लिए ₹3,000 का स्पेशल एनुअल सब्सक्रिप्शन निर्धारित किया गया है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  (ICAI) के अध्यक्ष, सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा यह सहयोग हमारे सदस्यों को सुरक्षित एवं स्केलेबल क्लाउड समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल युग में पेशे के निरंतर विकास के साथ यह आवश्यक है कि  सीए फर्म्स को ऐसी विश्वसनीय तकनीकी अवसंरचना उपलब्ध हो, जो डेटा सुरक्षा एवं राष्ट्रीय नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करे। यह पहल नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ पेशेवर अखंडता की रक्षा करने की आईसीएआई (ICAI) की सोच को दर्शाती है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  (ICAI) के उपाध्यक्ष, सीए मंगेश पांडुरंग किनारे ने कहा हम इस पहल का समर्थन करते हुए प्रसन्न हैं, जो स्थानीयकृत क्लाउड सेवाओं को हमारे सदस्यों के और करीब लाती है। इससे आईसीएआई (ICAI) सदस्य अपनी उत्पादकता बढ़ा सकेंगे, संचालन को सुव्यवस्थित कर सकेंगे और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। यह सहयोग डिजिटल परिवर्तन को अपनाने और सदस्यों को आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने की आईसीएआई (ICAI) की सक्रिय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारतक्लाउड के को-फाउंडर, राहुल तक्कल्लापल्ली ने कहा हम मानते हैं कि आधुनिक लेखांकन प्रथाओं के लिए उसी स्तर की अवसंरचना आवश्यक है, जो उनकी महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप हो। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  (ICAI) के साथ यह साझेदारी  सीए फर्मों को सुरक्षित क्लाउड अपनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और डेटा गवर्नेंस को सुदृढ़ करने में सहायता करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एआई-सक्षम, स्केलेबल एवं अनुपालन-आधारित क्लाउड अवसंरचना के माध्यम से हम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आत्मविश्वास के साथ डिजिटल युग में आगे बढ़ने में सक्षम बना रहे हैं। इस पहल के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  (ICAI) का उद्देश्य सीए पेशेवरों के लिए एक सशक्त डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी, उत्पादक, अनुपालन-समर्थ और भविष्य के लिए तैयार रह सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही