आमिर खान प्रोडक्शंस की सिल्वर जुबली का भव्य जश्न
करीना ने साझा किया यादगार किस्सा, दंगल के कुश्ती गुरु कृपाशंकर पटेल भी रहे मौजूद
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 14 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुंबई। प्रतिनिधि। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शनिवार देर रात मुंबई में भव्य सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया। ऑस्कर नामांकित फिल्म Lagaan से शुरू हुए इस सफर के 25 वर्षों का जश्न फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में मनाया गया। समारोह में बॉलीवुड के अनेक सितारों ने शिरकत की, जबकि अभिनेता सलमान खान अपने नए बाल्ड लुक को लेकर आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम में अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों के योगदान को याद करते हुए भावुक क्षण भी साझा किए। इस अवसर पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आमिर खान और फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाकर माहौल को यादगार बना दिया। वहीं आमिर खान ने भी करीना कपूर की प्रतिभा और उनके सहयोग की सराहना की। समारोह की विशेष बात यह रही कि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और प्रसिद्ध कुश्ती प्रशिक्षक कृपाशंकर पटेल बिश्नोई भी इस जश्न में शामिल हुए। फिल्म दंगल की तैयारी के दौरान कृपाशंकर पटेल बिश्नोई ने ही आमिर खान को कुश्ती की बारीकियां सिखाई थीं और पहलवान की भूमिका के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया था। कार्यक्रम में आमिर खान ने अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।
आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में फिल्म लगान से जुड़े दिवंगत और दिग्गज कलाकारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर, आशा भोसले, प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया, कोरियोग्राफर सरोज खान, अमीन सयानी, नितिन चंद्रकांत देसाई सहित कई कलाकारों को याद किया गया, जिन्होंने फिल्म और भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में अभिनेत्री जूही चावला ने आमिर खान की फिल्मों और उनके सिनेमा के प्रति समर्पण की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "आपने जो फिल्में बनाई हैं, वे कमाल की हैं। हमें आप पर गर्व है। वहीं अभिनेत्री काजोल भी आमिर खान का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में पहुंचीं। दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस की 25वीं वर्षगांठ का यह आयोजन न केवल एक सफल फिल्मी सफर का उत्सव था, बल्कि उन कलाकारों और सहयोगियों को सम्मान देने का अवसर भी बना, जिन्होंने इस यात्रा को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें