रौनियार वैश्य सभा, दिल्ली द्वारा रौनियार रत्न समारोह हुआ संपन्न

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 1 मई 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रौनियार वैश्य सभा, दिल्ली के तत्वावधान में हॉलिडे इन, मयूर विहार, दिल्ली में रौनियार रत्न श्री अजय कुमार IAS के सम्मान में प्रशासनिक गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि रौनियार रत्न श्री अजय कुमार IAS अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा कुमारी के साथ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामकिशोर साह वैज्ञानिक, एम्स नई दिल्ली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अन्य अतिथियों में श्री आतिश गुप्ता एडीएम, पश्चिम जिला, दिल्ली, श्री मोहन ज्वाइंट कमिश्नर एवं CRPF के DIG श्री सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभा के सभापति श्री मदन रौनियार जी के कुशल नेतृत्व एवं अध्यक्ष श्री सुबोध पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का संचालन एवं संयोजन श्री संजीव गुप्ता द्वारा किया गया। समन्वयक श्री विशाल प्रसाद के समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं। कार्यक्रम में सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। महिला मंच की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अध्यक्ष श्रीमती नामिता गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमती सुमिता पंकज जी, श्रीमती बिनीता गुप्ता, श्रीमती डिम्पल गुप्ता, श्रीमती प्रिया किशोर, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती कृति गुप्ता (सोनी) एवं श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने अतिथि सत्कार से लेकर व्यवस्थाओं तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा के महासचिव कर्नल ईश्वर दयाल साह ने बताया कि समाज के होनहार अधिकारियों का सम्मान करना सभा की परंपरा रही है। कोषाध्यक्ष श्री ब्रजेश गुप्ता एवं श्री राजीव रंजन गुप्ता का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज से मिला यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से प्रशासनिक सेवाओं में आने का आह्वान किया। सभा के अध्यक्ष श्री सुबोध पंकज गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन