फिल्म इंडियन नारी शक्ति 27 सितंबर को होगी रिलीज
पांच महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी देगी सशक्तिकरण का संदेश
महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और संघर्ष से सफलता तक के सफर को डॉक्यूमेंट्री गीत में किया गया प्रस्तुत
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 15 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। महिलाओं की शक्ति, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सफलता की प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर उतारने वाला बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ आगामी 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार इस विशेष प्रोजेक्ट के निर्देशक एवं निर्माता विजय भारद्वाज हैं। फिल्म इंडियन नारी शक्ति’ को केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की उन महिलाओं को समर्पित एक प्रेरणादायक प्रस्तुति के रूप में तैयार किया गया है, जो तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को मिले प्रोत्साहन, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों की थीम को पांच अलग-अलग महिला किरदारों की कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
डॉक्यूमेंट्री गीत में पांच प्रमुख महिला किरदारों को अलग-अलग पेशेवर भूमिकाओं में दिखाया गया है। आरुषि तिवारी आईपीएस अधिकारी, प्रेरणा सिंह डॉक्टर, भावना सक्सेना अधिवक्ता, अंकिता गौतम कॉरपोरेट प्रोफेशनल और मोनिका खुराना इंजीनियर की भूमिका में नजर आएंगी। इन पांच किरदारों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि आज की महिला शिक्षा, चिकित्सा, कानून, प्रशासन, कॉरपोरेट और तकनीकी क्षेत्र सहित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा सकती है। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस इससे पहले भी सामाजिक जागरूकता और जनसरोकार से जुड़े कई प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर चुका है। इनमें ‘हम ब्राह्मण हैं’, ‘बाबा भोले के साथ आज़ाद परिंदे’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘एसिड अटैक’, ‘नो स्मोकिंग’ और ‘नंबर वन ड्रामेबाज़’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस के आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘पापा के सपने’, ‘जनेऊ’, ‘हम स्वर्ण हैं’ तथा वेब सीरीज़ ‘जंगल का रहस्य’ शामिल हैं। निर्माता-निर्देशक विजय भारद्वाज वर्ष 2005 से फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन प्रोजेक्ट्स तथा सामाजिक विषयों पर आधारित विभिन्न रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। विजय भारद्वाज के अनुसार, ‘इंडियन नारी शक्ति’ उन महिलाओं की प्रेरणादायक यात्रा को सामने लाने का प्रयास है, जो संघर्षों के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज को महिला शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है। इस प्रोजेक्ट की सिनेमैटोग्राफी उमेश रवि, मेकअप नरेश गुप्ता तथा एडिटिंग अमित आनंद ने की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें