शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 25 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। एशिया की अग्रणी इंटीग्रेटेड स्किलिंग और उच्च शिक्षा कंपनी अपग्रेड ने जर्मनी के म्यूनिख बिज़नेस स्कूल (MBS) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारतीय पेशेवरों के लिए दो तेज़-रफ्तार हाइब्रिड प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं: एक MBA 60 ECTS (1 वर्ष) और एक मास्टर्स इन फाइनेंस।  यह सहयोग उन मिड-कैरियर पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करता है जो अंतरराष्ट्रीय डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन उच्च लागत या पूरे समय नौकरी छोड़ने की बाध्यता से बचना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में पाठ्यक्रम को भारत के एक शीर्ष संस्थान और म्यूनिख के प्रतिष्ठित बी-स्कूल के बीच विभाजित किया गया है, जिससे यूरोप के जॉब मार्केट में प्रवेश के लिए एक संरचित और सीधा रास्ता मिलता है। म्यूनिख बिज़नेस स्कूल में एक सामान्य MBA की लागत लगभग €32,000 (₹35 लाख) होती है। अपग्रेड के इस मॉडल के माध्यम से ऑन-कैंपस ट्यूशन फीस घटाकर €10,000 (₹11 लाख) कर दी गई है, इसके अतिरिक्त भारतीय संस्थान की फीस लागू होगी। यह मॉडल भारतीय प्रतिभाओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाता है, साथ ही उन्हें वही डिग्री, एलुमनाई स्टेटस और पोस्ट-स्टडी वर्क राइट्स प्रदान करता है जो पूर्णकालिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मिलते हैं। 

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, अपग्रेड में यूनिवर्सिटी पार्टनरशिप्स (स्टडी अब्रॉड) के AVP प्रनीत सिंह ने कहा भारतीय पेशेवर अब केवल डिग्री नहीं, बल्कि वैश्विक करियर मोबिलिटी और बेहतर ROI की तलाश में हैं। जर्मनी कुशल प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। अपग्रेड और म्यूनिख बिज़नेस स्कूल की यह साझेदारी, IIM उदयपुर और IMT गाज़ियाबाद की शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ मिलकर, यूरोप में करियर बनाने का एक तेज़ और सुलभ रास्ता प्रदान करती है। हम छात्रों को वैश्विक मोबिलिटी से जुड़े वित्तीय और पेशेवर जोखिमों से सुरक्षित कर रहे हैं। शैक्षणिक प्रतिष्ठा के अलावा, जर्मनी अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, व्यापक अवसरों और कुशल श्रमिकों के लिए अनुकूल इमिग्रेशन नीतियों के कारण एक प्रमुख गंतव्य बना हुआ है। MBS के स्नातकों की औसत सैलरी €83,000 (~₹90 लाख) है, और 18 महीने का जॉब-सीकर वीज़ा छात्रों को जर्मनी के टेक, ऑटोमोटिव और फाइनेंस सेक्टर में नौकरी पाने का पर्याप्त समय देता है। 

म्यूनिख बिज़नेस स्कूल के मार्केटिंग और सेल्स हेड फेलिक्स एवाल्ड ने कहा हम भारतीय प्रतिभाओं का म्यूनिख में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। यह साझेदारी भारतीय मैनेजमेंट शिक्षा की मजबूत नींव को यूरोप में हमारे इंडस्ट्री नेटवर्क के साथ जोड़ती है, जिससे छात्र कैंपस में कदम रखते ही जॉब-रेडी बन जाते हैं। म्यूनिख बिज़नेस स्कूल अपने ग्लोबल पाठ्यक्रम और यूरोपीय बाजारों में मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी भारतीय पेशेवरों के बीच लचीली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री की बढ़ती मांग को दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब जर्मनी उच्च शिक्षा और कुशल प्रतिभा के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही