लव कुश रामलीला कमेटी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा हादसे में मृतकों को दिया श्रद्धांजलि

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कोलकाता के सावर्जनिक दुर्गा पंडाल में हुई भगदड़ में मारे गए मृतकों की आत्माओं की शांति और प्रभु से इन दिवंगत आत्माओं को  अपने चरणों में स्थान देने के लिए लीला  पदाधिकारियों की आपात बैठक आयोजित की गई।

इस आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व के दिन लीला ग्राउंड में दर्शकों की संख्या एक लाख होते ही एंट्री रोक दी जाएगी , यहां आए दर्शक लीला का आनंद ले सके इसके लिए लीला ग्राउंड के बाहर भी एल ई डी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है , अर्जुन कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सी सी टी वी कैमरों को लगाने के साथ अधिक मार्शल तैनात किए गए है सभी प्रवेश द्वारों के पास रेत की बोरियां ,आग बुझाने के सिलेंडर लगाए गए है, दिल्ली सरकार की और से एम्बुलेंस और दिल्ली फायर ब्रिगेड ने लीला स्थल पर फायर टेंडर की व्यवस्था की  है ।ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रहे इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल लगाए गए है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो पाए।दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने लीला कमेटी से विचार विमर्श के बाद दशहरा पर्व पर नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला मार्ग पर वाहनो की आवाजाही रोकने का फैसला किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान