सिंधु समाज दिल्ली ने चेती चंद जयंती को धूमधाम से मनाया


https://youtu.be/rHY8CDjaAkY शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 22 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) एवं सिंधी अकादमी द्वारा चेती चंद जयंती का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पुराना राजेंद्र नगर स्थित गुरु मां मंदिर (ठिकाना मंदिर) में भगवान झूलेलाल की आराधना से हुई। यहां सत्संग, भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भजन-कीर्तन के उपरांत एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो पूरे राजेंद्र नगर क्षेत्र से होते हुए सिंधु भवन तक पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सिंधु भवन पहुंचकर आरती एवं पल्लव की रस्म अदा की गई, जिसके बाद सभी भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन यमुना घाट पर बहराना साहिब के विसर्जन के साथ किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन सिंधी समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।




































































































































































































































































































































































































































































































टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही