रोब्लॉक्स ने रोब्लोक्स किड्स एंड रोब्लोक्स सेलेक्ट अकाउंट्स किया लॉन्च
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 18 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग और इमर्सिव अनुभवों के लिए लोकप्रिय वैश्विक मंच रोब्लॉक्स कॉर्पोरेशन (NYSE: RBLX) ने 16 वर्ष से कम आयु के उपयोगकर्ताओं के लिए रोब्लोक्स किड्स एंड रोब्लोक्स सेलेक्ट अकाउंट्स की वैश्विक शुरुआत की घोषणा की है। भारत सहित दुनिया भर में उपलब्ध ये नए आयु-आधारित अकाउंट्स बच्चों की उम्र के अनुसार सुरक्षा, संवाद और गेम्स तक पहुँच को संतुलित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, नीदरलैंड और न्यूज़ीलैंड में सीमित परीक्षण के बाद अब यह सुविधा वैश्विक स्तर पर लागू कर दी गई है। नए अकाउंट सिस्टम के तहत गेम्स तक पहुँच, चैट फीचर्स और अभिभावक नियंत्रण को उपयोगकर्ता की आयु के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर अधिक निगरानी और नियंत्रण मिल सकेगा।
रोब्लॉक्स की आयु-सत्यापन प्रणाली के आधार पर उपयोगकर्ताओं को खुद-ब-खुद्ध उनकी उम्र के अनुरूप अकाउंट अनुभव दिया जाएगा। यह ढांचा आयु सत्यापन, आयु-आधारित सेटिंग्स, कंटेंट रेटिंग, मॉडरेशन और विस्तारित अभिभावक नियंत्रण को एक साथ जोड़ता है, ताकि बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लॉन्च के समय 16 वर्ष से कम आयु के सत्यापित उपयोगकर्ता अपने पसंदीदा अधिकांश गेम्स तक पहुँच बनाए रखेंगे, जबकि 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के सत्यापित उपयोगकर्ताओं का अनुभव पहले जैसा ही रहेगा। रोब्लॉक्स के चीफ सेफ्टी ऑफिसर मैट कॉफमैन ने कहा, "बच्चों की ज़रूरतें उम्र के साथ बदलती हैं और ऑनलाइन अनुभवों को भी उसी के अनुरूप विकसित होना चाहिए। Roblox Kids and Roblox Select के माध्यम से हम अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपयुक्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध करा रहे हैं, साथ ही अभिभावकों को ऐसे उपकरण दे रहे हैं, जिनसे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार इस अनुभव को अनुकूलित कर सकें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें