प्लास्टिक उन्मूलन नहीं, प्लास्टिक का पुनर्जन्म करेंगे : सुशील अग्रवाल

इंटिफिक रिपर्पजिंग से 100% वर्जिन सामग्री का विकल्प

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 9 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर दुनिया भर में उन्मूलन की चर्चा के बीच AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सुशील अग्रवाल ने एक व्यावहारिक और दूरदर्शी समाधान प्रस्तुत किया है। उनका मानना है कि प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करना न तो संभव है और न ही व्यावहारिक। असली समाधान है प्लास्टिक का वैज्ञानिक पुनर्पयोग (Scientific Repurposing) और उसे नई उपयोगिता देकर संसाधन में बदलना। सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू किया गया “ऑपरेशन शुद्धि” इसी सोच का क्रियान्वयन है। यह पहल प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं बल्कि संसाधन के रूप में देखने का दृष्टिकोण देती है। इस मॉडल के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे को वैज्ञानिक प्रक्रिया से पुनर्चक्रित कर 100 प्रतिशत वर्जिन रॉ मटेरियल का प्रभावी विकल्प बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि देश में प्लास्टिक कचरे का संरचित संग्रहण, वर्गीकरण और पुनर्चक्रण किया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी का भी मजबूत आधार बन सकता है। “ऑपरेशन शुद्धि” इसी परिवर्तनकारी मॉडल को देशभर में लागू करने का प्रयास है। सुशील अग्रवाल का कहना है कि भारत में प्लास्टिक को केवल कचरे के रूप में देखने की मानसिकता बदलनी होगी। जब इसे वैज्ञानिक तरीके से पुनर्परिभाषित किया जाएगा तो यही प्लास्टिक आर्थिक संपदा और हरित विकास का माध्यम बन सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान