दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक का RuPay On-The-Go कार्ड किया जारी
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 11 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। एकीकृत शहरी परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करके को-ब्रांडेड RuPay ‘On-The-Go’ कार्ड लॉन्च किए हैं। ये कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) तकनीक से लैस हैं। इन कार्डों की मदद से पूरे देश में मेट्रो, बसों और अन्य परिवहन नेटवर्क पर बिना किसी रुकावट के और पारस्परिक रूप से भुगतान किए जा सकेंगे। इसकी घोषणा दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में की गई। इस समारोह में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री अनुब्रत बिस्वास तथा दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ये को-ब्रांडेड कार्ड डेबिट कार्ड और मास ट्रांजिट सिस्टम के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI–MTS) कार्ड, यात्रियों को एक ही ओपन-लूप कार्ड का इस्तेमाल करके कई शहरों और परिवहन प्रणालियों में मेट्रो यात्रा के लिए भुगतान करने की सुविधा देंगे। यह डीएमआरसी द्वारा जारी मौजूदा कार्डों की तुलना में एक बड़ा सुधार है, क्योंकि मौजूदा कार्ड केवल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क तक ही सीमित हैं। यह पहल भारत सरकार के ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ (One Nation, One Card) विज़न के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में परिवहन भुगतानों को सरल और एकीकृत बनाना है। ये कार्ड अगले 10 दिनों में सभी डीएमआरसी स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे यात्रियों को इन्हें आसानी से पाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, उपयोगकर्ता किसी भी समय डीएमआरसी ऐप या एयरटेल ऐप के माध्यम से अपने कार्ड को डिजिटल रूप से रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे टॉप-अप के लिए स्टेशनों पर यात्रियों के कतार में लगने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।
प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी, डॉ. विकास कुमार ने कहा डीएमआरसी ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए हमेशा नवीनतम समाधान अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ यह विशेष साझेदारी और को-ब्रांडेड एनसीएमसी कार्डों की शुरुआत हमारे यात्रियों के लिए न केवल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के भीतर, बल्कि पूरे देश में कई परिवहन प्रणालियों में भी बिना किसी रुकावट के और एक-दूसरे के साथ इस्तेमाल होने वाली यात्रा को संभव बनाएगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री अनुब्रत बिस्वास ने कहा डीएमआरसी के साथ हमारी भागीदारी - सुरक्षित, डिजिटल-फर्स्ट समाधानों के ज़रिए शहरी आवाजाही को आसान और आधुनिक बनाने की एक साझा सोच को प्रदर्शित करती है। को-ब्रांडेड On-the-Go एनसीएमसी कार्ड्स के लॉन्च के साथ, हम यात्रियों को अलग-अलग परिवहन प्रणालियों में निर्बाध यात्रा का अनुभव दे रहे हैं, और साथ ही भारत के लिए ‘One Nation, One Card’ के बड़े लक्ष्य को भी आगे बढ़ा रहे हैं। पहले से जारी वर्तमान कार्ड हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। डीएमआरसी आगे भी एनसीएमसी कार्डों की बिक्री को बढ़ावा देना जारी रखेगा। यह पहल एक बड़े बदलाव का संकेत है - रोज़मर्रा की आवाजाही में डिजिटल पेमेंट्स को आसानी से शामिल करना, जिससे ट्रांसपोर्ट और बैंकिंग मिलकर यात्रियों के लिए एक व्यापक एकीकृत यात्रा अनुभव तैयार कर सकें।
.jpeg)




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें