चौथी तिमाही में भी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस का सबसे बेहतर प्रदर्शन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 15 मई 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एसजीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का ग्रोस डायरेक्ट प्रीमियम (जीडीपी) इस अवधि में गत वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1099 करोड़ रुपये के मुकाबले 21 फीसदी बढ़कर 1332 करोड़ रुपये रहा है। यह इंडस्ट्ररी की ग्रोथ 11 फीसदी के मुकाबले काफी अधिक है। यह ग्रोथ प्रमुख रूप से कंपनी के मोटर इंश्योरेंस पोर्टफोलियो की वजह से रही है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रोस डायरेक्ट प्रीमियम गत वित्त वर्ष के 3753 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी बढ़कर 4636 करोड़ रुपये रहा। यह इंडस्ट्री की ग्रोथ 9 फीसदी के मुकाबले करीब ढाई गुना है। यह श्रीराम जनरल इंश्योरेंस को देश में प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रूप में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी बनाता है। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस की निवेश आय 2025-26 की चौथी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान तिमाही के 13 फीसदी के मुकाबले 22 फीसदी बढ़ी श्रीराम जनरल इंश्योरेंस का मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस करने का परिणाम यह रहा कि इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 130 करोड़ रुपये के मुकाबले 167 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 का कुल शुद्ध मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 515 करोड़ रुपये के मुकाबले 601 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने 53% अंतिम लाभांश भुगतान को मंज़ूरी दी है, जिससे इस वित्त वर्ष के लिए कुल लाभांश भुगतान 162% हो गया है। गत वित्त वर्ष में एसजीआई ने कुल 140% लाभांश घोषित किया था। कंपनी ने लगातार मजबूत बैलेंस शीट बनाकर रखी है। मार्च 2026 तक सोल्वेंसी रेश्यो 2.95 रहा है जो नियामक की निर्धारित 1.50 से काफी बेहतर है।
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस का समझदारी भरा फिजिटल मॉडल इसकी लगातार हो रही ग्रोथ का एक अहम ज़रिया बना हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 19,221 नए फाइनेंशियल एडवाइज़र जोड़े जो पिछले साल के मुकाबले 18% ज़्यादा हैं। अभी एडवाइज़रों की कुल संख्या 105,675 है। ब्रांच नेटवर्क एक साल पहले के 279 से बढ़कर 289 हो गया है, जिससे अलग-अलग इलाकों में इसकी फिजिकल मौजूदगी और मज़बूत हुई है। मार्च 2026 तक एक्टिव पॉलिसीज़ बढ़कर 69 लाख हो गई हैं, जबकि गत वर्ष यह संख्या 65 लाख थी; यह ग्राहकों तक गहरी पहुँच और बिज़नेस की लगातार बनी गति को दिखाता है। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ श्री अनिल अग्रवाल ने कहा वित्त वर्ष 2025-26 का हमारा प्रदर्शन हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और लाभप्रद एवं टिकाऊ ग्रोथ को दर्शाता है। बाजार के प्रतिस्पर्धी महौल के बावजूद हमने लगातार चौथे वर्ष इंडस्ट्री ग्रोथ से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा मोटर पोर्टफोलियो पिछली तिमाही से हमारी ग्रोथ का प्रमुख आधार लगातार बना हुआ है। अनुशासित अंडरराइटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन की व्यापक पहुँच और दावों के निपटान की अधिक सशक्त क्षमताओं के माध्यम से इसमें मदद मिली है।
.jpg)




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें