मीडिया प्रेस क्लब ने अति विशिष्ट सदस्यता किया प्रदान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 31 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा, सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के सहयोग से मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य समाचार-पत्र सिंधी संसार (सिंधी समाज का प्रमुख पाक्षिक विशेषांक) द्वारा अपने स्थायी पाठकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तित्वों जत्थेदार डॉ.अवतार सिंह (पूर्व महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम), श्री गोविन्द दत्ता दासा (क्लस्टर हेड, दिल्ली-एनसीआर एवं जम्मू-कश्मीर, सदस्य, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल, द अक्षय पात्रा फाउंडेशन, नई दिल्ली), प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के पितामह एवं AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल तथा बैंकरमैन एवं वायु विशेषज्ञ मेजर जनरल डॉ. श्री पाल (वीएसएम, सेवानिवृत्त) को अति विशिष्ट सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिंधी संसार के प्रधान सम्पादक श्री अशोक लालवानी ने मुख्य अतिथि, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश केशवानी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रेस क्लब ने समाज व देश की सेवा करने वाले तथा पत्रकारों को सहयोग देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को अति विशिष्ट सदस्यता प्रदान करने की एक नई परम्परा प्रारंभ की है। इसका उद्देश्य मीडिया और पाठकों/ दर्शकों के बीच सहयोग, विश्वास और आत्मीयता को सुदृढ़ करना है, जिससे मीडिया क्षेत्र में कार्य करने वालों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सहजता हो।

अपने संबोधन में श्री अशोक लालवानी ने कहा कि किसी भी समाचार-पत्र की वास्तविक ताकत उसके पाठक होते हैं। पाठक ही उसकी रीढ़ हैं और उनके बिना किसी भी समाचार-पत्र का अस्तित्व अधूरा है। उन्होंने बताया कि मीडिया प्रेस क्लब ने अपने सदस्य समाचार-पत्रों एवं मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शब्दवाणी समाचार पाठक संघ के जरिए स्थायी पाठकों/दर्शकों को भी सदस्यता प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से मीडिया और पाठकों/ दर्शकों के बीच एक मजबूत एवं सकारात्मक संबंध स्थापित होगा। यह कार्यक्रम समाज में जागरूक एवं सक्रिय पाठक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है और मीडिया व समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ। मीडिया प्रेस क्लब की सदस्य और मशहूर गायिका रश्मी इंडिया ने अपने मधुर आवाज़ से और रचना रावत ने कार्यक्रम को अति अंडर संचालन कर कार्यक्रम को सुन्दर बनाया कार्यक्रम में मीडिया प्रेस क्लब की सदस्य आभा यादव (न्यूज़ जंक्शन), अर्पणा यादव (न्यूज़ 85), निशा जैन (बालाजी न्यूज़), गौरव जैन (जनसम्पर्क अधिकारी), सुषमा (मयूर संवाद), अंजना स्वीटी (ABN न्यूज़), राज ठाकुर (न्यूज़ 18), सुनील मिश्रा (दिल्ली लाइव न्यूज़), बी एम गुप्ता (हिंदुस्तान प्राइम टाइम न्यूज़), बंसी लाल (ओपन वौइस्), कुलवंत कौर (दिल्ली न्यूज़), सादिक (तेज़ न्यूज़), मुमताज़ (UNI उर्दू), इत्यादि ने मिलकर कार्यक्रम को अति सूंदर बनाया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही