भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 21 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 प्रारम्भ होने की पूर्व संध्या पर अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गिरिराज सेवा समिति के श्री हरीश बंसल कैलाशी एवं साथियों द्बारा भावमय सुन्दरकाण्ड का गायन किया गया। श्री हनुमान जी की सिन्दूर लगाने वाली झांकी सभी को बहुत आर्कषक लगी सुंदरकांड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों श्रीमती विमला बाथम पूर्व विधायक तथा पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष क़ृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश को संस्था के संरक्षक सुधीर मित्तल ने सम्मानित किया इसके उपरांत समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान आए हुए अतिथि द्वारा किया गया। इनमें संस्था अध्यक्ष तथा नोएडा की विभिन्न संस्थाओं में अग्रणी 94 वर्षीय श्री ओ.पी.गोयल, सैक्टर 23 निवासी 91 वर्षीय श्री श्याम लाल राजवंशी, सैक्टर 55 निवासी श्री आर.एन.गुप्ता, श्री बी.एन.चोपड़ा, श्री आर.सी.मितल, सैक्टर 27 निवासी श्री आर.सी.मितल, सैक्टर 12 निवासी श्रीमती मिथलेश गुप्ता सहित 14 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संरक्षक श्री सुधीर कुमार मित्तल, महासचिव श्री डी.के.सिंहल, उपाध्यक्ष श्री डी.के.मितल, सचिव श्री रामनिवास बंसल तथा अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री संजय गोयल आदि का सहयोग रहा। विपिन अग्रवाल, सह-सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें