विधानसभा चुनाव 2026 की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मतदाता जागरूकता अभियान तेज

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 4 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी है। संगठन गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से सीधे संपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोकतंत्र में भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। अभियान के संचालन के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है, जो योजना, समन्वय और क्रियान्वयन की निगरानी कर रही है। यह टीम विभिन्न राज्यों में चल रही गतिविधियों का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार भी सुनिश्चित कर रही है, जिससे अभियान व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके। केंद्रीय और राज्य स्तरीय टीमों के बीच समन्वय इस अभियान की प्रमुख विशेषता है। राज्य इकाइयां स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं, जबकि केंद्रीय टीम समय-समय पर दौरा कर दिशा-निर्देश दे रही है। इससे अभियान में एकरूपता बनी हुई है। 

संगठन ने अलग-अलग राज्यों के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। पश्चिम बंगाल में मोहम्मद अफजाल, असम में डॉ. शाहिद अख्तर, तमिलनाडु में अबू बकर नकवी, केरल में डॉ. माजिद तालिकोटी और पुडुचेरी में इलियास अहमद कार्य देख रहे हैं। महिला टीम का नेतृत्व डॉ. शालिनी अली कर रही हैं, जबकि सोशल मीडिया और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी क्रमशः विराग पाचपोर और शाहिद सईद के पास है।राज्यों की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग रणनीतियां अपनाई गई हैं। कहीं शिक्षा और रोजगार पर जोर है, तो कहीं सामाजिक समरसता और विकास के मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है। क्षेत्रीय समन्वयक स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचा रहे हैं। संगठन का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं, बल्कि मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चुनाव नजदीक आने के साथ बैठकें, जनसंपर्क कार्यक्रम और डिजिटल माध्यमों के जरिए संवाद भी बढ़ाया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही