रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण में 15 रामलीला का रामलीला जजों ने किया अवलोकन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन तथा मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण के पहले दिन मंगलवार को हिंदू पर्व समारोह समिति रोहिणी, रोहिणी धार्मिक सभा पंजीकृत, राम श्याम मित्र मंडल धार्मिक समिति सहित 15 रामलीला का वरिष्ठ पत्रकारों ने रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज  महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को अपना सुझाव भेजा है उसी आधार पर उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार से सम्मान किया जायेगा।

रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार हेतु दिल्ली-एनसीआर की 172 रामलीला ने आवेदन किया था जिसे पहले दिन सोमवार को 172 पत्रकार एक साथ 172 रामलीला में अपने परिवार के साथ रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर अपना सुझाव रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज  महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को दिया था। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के जूरी ने दूसरे चरण के लिए 60 रामलीला का चयन किया। चुनी हुई सभी रामलीला का मंगलवार 23 से 27 सितंबर 2025 तक पत्रकारों द्वारा रामलीला का अवलोकन किया जायेगा। मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष और रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के प्रमुख श्री अशोक लालवानी ने बताया हर बार की भांति इस बार भी पत्रकारों, रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के प्रायोजकों, सहयोगियों, के परिवारों के लिए शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को श्री सनातन धर्म रामलीला समिति पूर्वी पंजाबी बाग पंजीकृत की रामलीला को विशेष रामलीला बनाकर विशेष जज आचार्य श्री भुवन्यु शंकर शर्मा जी अपने 2 वरिष्ठ पत्रकारों के साथ रामलीला का अवलोकन करेंगे।  रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की पुरस्कारों की घोषणा रविवार 28 सितंबर 2025 को किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान