फिल्म समीक्षा : वेलकम टू द जंगल

हंसी, रोमांच और सितारों का महाकुंभ

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 27 जून 2026, फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फिल्म वेलकम टू द जंगल वीरवार 25 जुलाई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 30 से अधिक विशाल मल्टीस्टार कास्ट है। इसमें प्रमुख कलाकार हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नॅंडेज़, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, फरीदा जलाल, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, ज़ाकिर हुसैन, दलेर मेहँदी, मीका सिंह फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसका निर्माण फ़िरोज़ ए. नदिअड्वाला ने किया है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावकों की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी जाती है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 45 मिनट (165 मिनट) है। करीब दो दशक पहले शुरू हुई फिल्म वेलकम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी वेलकम टू द जंगल दर्शकों के लिए कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का बड़ा पैकेज लेकर आई है। निर्देशक अहमद खान ने इस बार कहानी को जंगल के रोमांचक माहौल में पेश किया है जहां हास्य, भ्रम, खजाने की तलाश और लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखते हैं। 

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नॅंडेज़ सहित कई कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म को जीवंत बनाते हैं। कॉमेडी फिल्म की जान है। कई दृश्य पुराने वेलकम की याद दिलाते हैं जबकि नए किरदार और जंगल का रोमांच कहानी में ताजगी लाते हैं। हालांकि पहले भाग में फिल्म थोड़ी धीमी लगती है और कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे महसूस होते हैं, लेकिन इंटरवल के बाद रफ्तार तेज हो जाती है और मनोरंजन का स्तर बढ़ जाता है। शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में फिल्म को एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बताया गया है। तकनीकी पक्ष में शानदार लोकेशन, भव्य सेट, प्रभावी बैकग्राउंड म्यूजिक और बड़े पैमाने का निर्माण फिल्म को आकर्षक बनाते हैं। एक्शन और कॉमेडी का संतुलन भी अधिकांश समय बना रहता है। यदि आप तर्क से ज्यादा मनोरंजन, हल्की-फुल्की कॉमेडी और मल्टीस्टार फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ आपके लिए एक अच्छी फिल्म है। यह फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघर में बैठकर हंसने का भरपूर मौका देती है। फिल्म में हंसी, सितारों की चमक और एडवेंचर का शानदार मनोरंजक का फूल पैसा वसूल वाला पैकेज देती है। 

फिल्म की कहानी एक टेक्स की चोरी करने वाले व्यापारी से शुरू होती है अपने टेक्स की चोरी छुपाने के लिए एक फ्लॉप फिल्म वेलकम टू द जंगल बनाने की सोचता है बस कहानी यहीं से शुरू होती है और अंत तक फिल्म दर्शको को हसाते हसाते कुछ भी ना सोचने का मौका नहीं देती है और अंत में पता चलता है इस फिल्म के बारे में कुछ मत सोचो बस हसते हसते पूरी फिल्म देख जाओ। फिल्म देखने का मजा खराब ना हो इसलिए पूरी कहानी और हंसी का पुलंदा आपको नहीं बता रही हूँ कियोंकि फिल्म को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर बड़े पर्दे पर देखने का अलग मजा आएगा। मैँ इस फिल्म को पांच में से साढ़े तीन स्टार देती हूँ और जो दर्शक बगैर सोचे कॉमेडी फिल्म देखकर लोटपोट होने वाली फिल्म को पसंद करते हैं उनके लिए पांच में से चार स्टार देती हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन