दौड़ने पर छाती में दर्द सामान्य और असामान्य दोनों की संभावना : डॉ समीर

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 28 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दौड़ते समय छाती में दर्द एक सामान्य समस्या है लेकिन  हमेशा यह सामान्य नहीं होता इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना भी आवश्यक है।यदि हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता या हृदय पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ता है, तो दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है। ऐसे लक्षण एंजाइना या दिल का दौरा होने का संकेत भी हो सकते हैं।धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और यूनिट हेड कार्डियोलॉजी डॉ समीर कुब्बा आगे बताते हैं कि हर छाती का दर्द हृदय से जुड़ा नहीं होता। कई बार दौड़ते समय छाती, कंधे या पसलियों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने से भी दर्द हो सकता है।सांस और फेफड़ों से जुड़ी समस्या फेफड़े भी छाती के दर्द का कारण हो सकते हैं। अस्थमा, ब्रोंकोस्पाज़्म या सांस की नली में संक्रमण होने पर दौड़ते समय छाती में जकड़न और दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को सांस फूलने या खांसी के साथ भी यह समस्या होती है, खासकर ठंडी हवा या प्रदूषण में दौड़ने पर। सही सांस लेने की तकनीक और डॉक्टर की सलाह से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।छाती का दर्द केवल हृदय और फेफड़ों से ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र से भी जुड़ा हो सकता है। गैस्ट्रिक एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट का अम्ल ऊपर भोजन नली में आकर जलन और दर्द पैदा करता है। पानी और नमक की कमी से गर्मी में दौड़ते समय पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी नमक इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं। 

इससे मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जो छाती में भी दर्द का कारण बनती है। धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और यूनिट हेड कार्डियोलॉजी डॉ समीर कुब्बा छाती के दर्द पर  आगे बताते हुए कहते हैं कि यदि दर्द लगातार या बहुत तेज हो चक्कर, उल्टी या पसीने के साथ हो हाथ, पीठ या जबड़े तक फैल रहा हो,सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराना चाहिए। अन्य बचाव उपाय पर  बताते हुए वे कहते हैं कि दौड़ते समय छाती के दर्द से बचने के लिए कुछ साधारण सावधानियां  जैसे दौड़ने से पहले हल्का वार्म-अप करना, पर्याप्त पानी पीना, भारी खाना खाने के तुरंत बाद दौड़ने से बचना और नियमित रूप से फिटनेस बनाए रखना हो सकते हैं। जिन लोगों को पहले से हृदय या सांस की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही व्यायाम शुरू करना चाहिए। दौड़ते समय छाती में दर्द कई कारणों से हो सकता है, कभी यह मामूली मांसपेशियों का खिंचाव होता है, तो कभी गंभीर हृदय रोग का संकेत भी  हो सकता है, अंतर पहचानना बहुत आवश्यक है, अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही