वन्दे मातरम् और ॐ उच्चारण अभियान से राष्ट्रभावना का संदेश : ॐ मंडली

कोहिनूर भारत लाने की किया मांग

रायपुर की ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान का अभियान, 28 राज्यों में 300 से अधिक तिरंगा रैलियों निकाली 

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 26 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राष्ट्रभावना, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर की संस्था ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान की ओर से देशभर में वन्दे मातरम् गायन और ॐ उच्चारण अभियान चलाए जा रहे हैं। संस्था ने वर्ष 2017 से यह अभियान संचालित करने का दावा करते हुए अब कोहिनूर हीरे को भारत वापस लाने के मुद्दे को राष्ट्रीय चर्चा में लाने और इस दिशा में प्रयास तेज करने की मांग की है। संस्था के अनुसार मुख्य प्रशासिका देवकी मैया के मार्गदर्शन में देश के 28 राज्यों में अब तक 300 से अधिक तिरंगा रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुलिस थानों, जेलों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ॐ उच्चारण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संस्था की ओर से प्रतिभागियों को दो दिनों तक निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा देने का निमंत्रण भी दिया जाता है।

ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान के मुताबिक11 अगस्त 2023 को रायपुर में मेरी शान वन्दे मातरम् मिशन एक लाख’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें करीब एक लाख लोगों के एक साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गायन और ॐ उच्चारण में शामिल होने का दावा किया गया। संस्था के अनुसार, इस आयोजन के लिए ब्रावो इंटरनेशनल की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सांसद मनोज तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रमुख लोगों को आमंत्रित किए जाने की बात संस्था ने कही है।संस्था ने बताया कि वर्ष 2024 में कश्मीर में भी तिरंगा रैली, सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गायन और ॐ उच्चारण का आयोजन किया गया था। संस्था इन अभियानों को राष्ट्रभावना, आध्यात्मिक चेतना, सेवा, एकता और सामाजिक समरसता से जोड़कर देखती है। ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान अभियान के अगले चरण में हरियाणा के होडल में 26 और 27 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे होडल मुख्य बाजार से बेला इन्फिनिटी स्कूल तक तिरंगा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 10 बजे बेला इन्फिनिटी में सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गायन और ॐ उच्चारण कार्यक्रम होगा। संस्था ने देशवासियों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रभावना, सामाजिक एकता और समरसता के संदेश को मजबूत करने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल