दारा सिंह, आसाराम बापू और नारायण प्रेम सांईं की रिहाई के लिये दिया ज्ञापन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 3 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के हिन्दू संगठनों ने धर्मयात्रा निकालकर धर्मरक्षक श्री दारा सिंह जी, पूज्य आसाराम बापू और पूज्य नारायण प्रेम सांईं जी की रिहाई के लिये यमुना बाजार हनुमान मन्दिर में प्रार्थना की। इस अवसर पर भक्त जनों को सम्बोधित करते हुए दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि कि आजीवन कारावास के कैदी को 7 साल की सजा के बाद छोड़ने का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 474 का भारत सरकार का कानून है। किन्तु नक्सली ईसाई आतंकवादियों और हिन्दुओं को ईसाई बनाने के खिलाफ लड़ रहे निर्दोष हिन्दू सन्त आसाराम बापू पर अत्याचार करके 13 साल से जेल में डाले हुए है। हिन्दुओं का धर्म भ्रष्ट करने वाले और पुरलिया में हवाई जहाज से हथियार गिरवाने वाले नक्सली ईसाई आंतकवादी अंग्रेज पादरी ग्राह्म स्टैंस का वध करने वाले धर्मरक्षक श्री दारा सिंह को 31 साल से जेल में डाले हुए है। 

भक्त जनों को सम्बोधित करते हुए अटल जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा हिन्दू विरोधी सर्वोच्च न्यायालय के जज हिन्दू धर्म की गौमाता गाय को आवारा पशु बताकर, मछलियों, बन्दरों, कबूतरों, को दाना पानी डालने पर रोक लगाकर हम हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। हाथी में गणेश देखने वाले और जैन धर्म के सालाना वार्षिक उत्सव उछाव में इन्द्र के एरावत हाथी पर रोक लगाकर जैन धर्म पर हमला करते है। हिन्दुत्व से नफरत करने वाला जज अभय श्री निवास ओका जिसने दिवाली के पटाखों पर रोक लगाई थी, नागदेवता पर रोक लगाकर न केवल सांप के जहर का इलाज करने वाले सपेरों को बेरोजगार बना देता है बल्कि हर साल 58 हजार लोगों को सर्प दंश से मारवाने का जिम्मेदार भी हैं। क्यों कि इस हिन्दुत्व से नफरत करने वाले जज ने लाखों सापों को सपेरे के पिटारे से निकलवा कर लोगों को काटने के लिए छुड़वा दिया। वहीं दूसरी ओर हिन्दुत्व से नफरत करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के जज जे बी पारदीवाला ने हिन्दुओं की भैरव की सवारी  कुत्तों को पिजड़ों में डालने का आदेश देकर हिन्दू धर्म पर हमला किया। जबकि कुत्तें के काटने से भारत में 2024 में कुल 58 लोग मरे। सर्वोच्च न्यायालय के जजों का हिन्दुत्व से नफरत करने का अजब पैमाना है। जहां 58 इजार लोगो को मारने वाले सांपों को पिटारे से छुड़वा रहे हैं वहीं 58 लोगो को काटने वाले कुत्तों को पिजड़े में डाल रहे हैं ताकि हम हिन्दू नाग पंचमी पर नाग देवता के दर्शन करके उन्हें दूघ न पिला सके और चूल्हे से निकाली गयी आखरी रोटी कुत्तों को सुबह शाम खिलाकर हिन्दू धर्म का पालन न कर सके।

इस अवसर पर सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष श्री मानिक देशमुख ने सरकार से अनुरोध किया कि कोरोना काल 2020 में जगन्नाथ रथ यात्रा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाने का विरोध करने पर दारा सेना अध्यक्ष श्री मुकेश जैन पर एक ही कथित अपराध में कटक ओड़िशा में 4-4 मुकदमें चलाकर किये जा रहे अन्याय और मूलाधिकार हनन् का निवारण किया जाये। जिसके कारण पूरी न्यायपालिका की बहुत बदनामी हो रही है और आम जनता का विश्वास सर्वोच्च न्यायालय से उठ रहा है। उल्लेखनीय है कि मूलाधिकार अनुच्छेद 20.2 के अनुसार किसी भी व्यक्ति पर एक अपराध के लिए 1 से अधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन