बजरंगबली सिर्फ इंसानों के ही नहीं देवताओं के भी संकटमोचक : अर्चना नितिन उपाध्याय
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 6 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। उतर प्रदेश में जय बजरंग सेना ने रचा इतिहास सवा पांच लाख हनुमान चालीसा पाठ एवं सवा पांच कुंटल लड्डू के भोग साथ नाचते गाते बड़ी ही भव्यता से मनाया गया। चित्रकूट के शिवरामपुर में स्थित लाइना बाबा सरकार धाम जो कि 150 साल पुराना स्थान है। यहां स्वयंभू हनुमान जी की मूर्ति धरती से प्रकट हुई थी। एवं इस स्थान की विशेषता यह है कि यहां अशोक का वृक्ष है जो कि 150 वर्ष पुराना होने के बावजूद हरा भरा है। जिसके नीचे स्थित हनुमान जी का मंदिर है । ऐसा माना जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मनोकामना लेकर नारियल एवं सिक्का को दुपट्टे में बांध कर वृक्ष के बांधने पर उनकी मन्नत पूरी होती है। कोई भी बड़ा राजनीतिज्ञ जो भी चित्रकूट जाता है। चाहे वो कोई बड़ा सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो वो इस दिव्य स्थान के दर्शन अवश्य करता है । इसी क्रम में आगे अर्चना उपाध्याय कहती है कि सवा पांच लाख हनुमान चालीसा का पाठ जब हमने करने का निश्चय किया तब मन में एक डर भी था कि आखिर यह कैसे पूरा हो पाएगा। लेकिन वहा के भक्तों का प्यार अटूट विश्वास देखके लगा कि यहां के भक्तों के लिए कुछ भी बड़ा नहीं था। यह कार्यक्रम देश भर का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा ।नितिन उपाध्याय ने कहा किअंजनि पुत्र हनुमान को लोग संकटमोचक यूं ही नहीं कहते हैं. बजरंगबली न सिर्फ इंसानों के बड़े रक्षक हैं, बल्कि उन्होंने कई बड़े योद्धाओं को भी संकट से निकाला है.उनकी अद्वितीय भक्ति, असीम बल, अपार बुद्धि और अटूट सेवा भाव हैं। वे भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हैं और कलयुग के जागृत देवता माने जाते हैं, जो संकटमोचन के रूप में भक्तों का भय दूर करते हैं। हनुमान जी सेवा, समर्पण और साहस के प्रतीक हैं, जो रामभक्ति में विलीन रहते हैं।
कामदगिरि पीठ के महंत एवं जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ मदन गोपाल दास जी महाराज, जय बजरंग सेना की उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारी,गायत्री परिवार के संचालक श्री रामनारायण त्रिपाठी दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन पूर्व सांसद भैरव मिश्रा विधायक दिनेश मिश्रा लाइना बाबा समिति के समस्त पदाधिकारियों सहित बाबा संचालक प्रेम नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी सहित समस्त कार्यकारिणी एवं RSS के पदाधिकारी, सभी विद्यालयों के बच्चे शिक्षक एवं अभिभावक सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य को संपन्न किया यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का पहला आयोजन है जिसमें 5:15 लाख हनुमान चालीसा पाठ के साथ 5:15 कुंतल लड्डू का श्री लाईना बाबा सरकार को भोग लगाया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें