गुरुद्वारा मजनू का टीला पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति



शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 21 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह द्वारा लगातार पत्र व्यवहार और सतत प्रयासों के फलस्वरूप गुरुद्वारा मजनू का टीला पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसका नक्शा भी तैयार हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। यह कदम प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाया जा रहा था और अंततः हमारी मेहनत रंग लाई। इस अवसर पर पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने डॉक्टर पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त करतेहुए कहा गुरुद्वारा मजनू का टीला पर फुट ओवर ब्रिज की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक सहयोग प्रदान किया। साथ ही, कार्यालय सहयोगी दुर्गा प्रसाद सहल का विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए निरंतर पत्र व्यवहार और समन्वय में पूर्ण सहयोग दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान