NAAQS में 4 अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग पर ज़ोर
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 21 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल पोल्लुशण कण्ट्रोल बोर्ड द्वारा निर्धारित नेशनल एम्बिएंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स (NAAQS) में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए 8 प्रमुख प्रदूषकों के अतिरिक्त 4 अन्य प्रदूषकों को भी शामिल किया गया है। जहाँ सामान्यतः एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की गणना PM2.5, PM10, CO, SO₂, NO₂, NH₃, O₃ और Lead जैसे 8 प्रदूषकों के आधार पर की जाती है, वहीं NAAQS के तहत निम्नलिखित 4 अतिरिक्त प्रदूषकों की भी मॉनिटरिंग निर्धारित है बेंज़ो (a) पाइरीन (BaP), आर्सेनिक (As), निकल (Ni) (अन्य निर्दिष्ट टॉक्सिक तत्व) इन अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग मैन्युअल तरीके से की जाती है तथा सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर इनकी नियमित जांच नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि ये तत्व अत्यंत विषैले (टॉक्सिक) और कैंसरकारी प्रभाव वाले हो सकते हैं, इसलिए इनकी व्यापक और नियमित निगरानी आवश्यक है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग को भी उतनी ही प्राथमिकता दी जाए जितनी AQI के 8 मुख्य प्रदूषकों को दी जाती है, तो वायु गुणवत्ता का अधिक सटीक और समग्र आकलन संभव होगा। वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए आवश्यक है कि सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर इन प्रदूषकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा आम जनता को भी इसकी जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाए।
.jpg)




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें