सनातन प्रीमियर लीग का ट्रॉफी अनावरण

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 21 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजधानी के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य ट्रॉफी अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही लीग का औपचारिक शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने इसे “द ग्रेट डोम ऑफ क्रिकेट” की संज्ञा देते हुए खेल, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के संगम के रूप में प्रस्तुत किया। ट्रॉफी का अनावरण सनातन धर्म के विख्यात कथा वाचक पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब युवा वर्ग तनाव और दिशाहीनता का सामना कर रहा है, ऐसे प्रयास उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक मार्ग प्रदान करेंगे। समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर मास्टर अभिन्नव अरोड़ा, बिजनेस कोच अभिनव बिंद्रा तथा ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एसपीएल को खेल और संस्कृति के समन्वय की एक नई पहल बताया।

लीग के संस्थापक श्री विजय शर्मा हैं, जबकि श्री देव जोशी और श्री आनंद मिश्रा सह-संस्थापक के रूप में जुड़े हैं। आयोजकों के अनुसार, एसपीएल का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए देश के प्रमुख शहरों में ट्रायल आयोजित किए गए। जयपुर (4 फरवरी), देहरादून (6 फरवरी), सूरत (8 फरवरी), दिल्ली (10 फरवरी), मुंबई (12 फरवरी), लखनऊ (14 फरवरी) और इंदौर (18 फरवरी) में हुए ट्रायल में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 15 मार्च 2026 तक इंदौर में भव्य टूर्नामेंट का आयोजन होगा। मुकाबलों का प्रसारण प्रमुख खेल चैनलों सोनी टेन और सोनी टीवी पर किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। आयोजकों के अनुसार, लीग से प्राप्त धनराशि का उपयोग सामाजिक कार्यों जैसे बालिकाओं की शिक्षा, विवाह सहयोग और जरूरतमंद बेटियों की सहायता में किया जाएगा। दिल्ली में हुआ यह ट्रॉफी अनावरण समारोह एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है। खेल, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के समन्वय के साथ एसपीएल को क्रिकेट का महाकुंभ बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही