उत्तम नगर में अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज़ एवं विभागीय मिलीभगत से हुआ निर्माण

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 21 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। उत्तम नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर सरकारी विभागों को गुमराह करने तथा संभावित विभागीय मिलीभगत का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भवन के सभी फ्लोर एक व्यक्ति द्वारा निर्मित एवं विक्रय किए गए हैं। कोविड काल (2021–2022) के दौरान एवं उसके पश्चात भवन के ऊपरी दो फ्लोरों पर कुल चार फ्लैटों का अतिरिक्त निर्माण बिना स्वीकृत नक्शा, बिना नगर निगम की अनुमति तथा बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के किए जाने का आरोप है। साथ ही, इन अवैध फ्लोरों पर लिफ्ट स्थापित किए जाने की भी जानकारी है, जिसके लिए आवश्यक लाइसेंस अथवा वैधानिक अनुमति नहीं ली गई बताई जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिजली विभाग को गलत प्रमाण-पत्र, भ्रामक फोटोग्राफ एवं कथित रूप से फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर मीटर जारी करवाए गए। इसे एक गंभीर आपराधिक कृत्य बताया गया है। साथ ही फ्लैट खरीदने वाले नागरिकों को भी तथ्यों से अनभिज्ञ रखकर भ्रमित किए जाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में कई बार संबंधित विभागों को लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका व्यक्त की है कि मामले में विभागीय स्तर पर प्रभाव या संरक्षण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शिकायतकर्ता ने सरकारी विभागों से भवन के ऊपरी दोनों अवैध फ्लोरों को तत्काल ध्वस्त किया जाए, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर लगे बिजली मीटर तुरंत हटाए जाएँ, प्रकरण में शामिल किसी भी विभागीय अधिकारी की भूमिका की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हो, राष्ट्र हित संपूर्ण भवन का वास्तविक हाउस टैक्स आकलन कर बकाया वसूली की जाए, संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं आपराधिक कार्यवाही की जाए, भवन की वर्तमान संरचनात्मक स्थिति की तकनीकी जांच कर इसे सुरक्षित घोषित किया जाए, क्योंकि यह स्थिति संभावित रूप से खतरनाक का अनुमान है की मांग किया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही