Garmin ने दिल्ली के में खोला एक्सक्लूसिव स्टोर

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 25 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। जीपीएस आधारित वियरेबल और परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी की वैश्विक कंपनी Garmin ने राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट  प्लेस में अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर कंपनी की रिटेल मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सी-ब्लॉक, मिडिल सर्कल स्थित यह स्टोर एक एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में तैयार किया गया है, जहां ग्राहक कंपनी के स्मार्टवॉच, साइक्लिंग, गोल्फ और मरीन टेक्नोलॉजी से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को एक ही जगह पर देख और समझ सकेंगे। इस स्टोर में कंपनी की जीपीएस आधारित स्मार्टवॉच की पूरी रेंज उपलब्ध है, जिसमें फेनिक्स सीरीज (अत्यधिक सहनशक्ति के लिए), फोररनर (एडवांस ट्रेनिंग के लिए), इंस्टिंक्ट (आउटडोर उपयोग के लिए) और प्रीमियम मार्क सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा वेलनेस से जुड़ी वेन्यू और वीवोएक्टिव सीरीज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। वियरेबल्स के अलावा, स्टोर में गोल्फ टेक्नोलॉजी, साइक्लिंग सॉल्यूशंस (टैक्स रेंज), हैंडहेल्ड जीपीएस डिवाइस और मरीन नेविगेशन सिस्टम भी प्रदर्शित किए गए हैं, जो कठिन परिस्थितियों में सटीक नेविगेशन प्रदान करते हैं। यह स्टोर ग्राहकों को ऐसा प्लेटफॉर्म देगा, जहां वे वास्तविक परिस्थितियों में इन तकनीकों का अनुभव कर सकेंगे—चाहे वह फिटनेस ट्रेनिंग हो, परफॉर्मेंस ट्रैकिंग, गोल्फ एनालिटिक्स, साइक्लिंग या आउटडोर नेविगेशन।

इस अवसर पर एएमआईटी जीपीएस एंड नेविगेशन एलएलपी के निदेशक दीपक रैना ने कहा कि आज के उपभोक्ता केवल बेसिक ट्रैकिंग से आगे बढ़कर सटीक और उपयोगी डेटा चाहते हैं। यह स्टोर उन्हें एकीकृत टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा। भारत में कंपनी का यह विस्तार फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ऑफलाइन चैनलों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी कंपनी अपने उत्पाद उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने हाल ही में साइक्लिंग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जाइंट साइकिल्स के साथ साझेदारी भी की है, जिससे परफॉर्मेंस और आउटडोर यूजर्स के बीच उसकी पहुंच और बढ़ने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन