गेल उत्कर्ष हल्द्वानी ने जेईई मेन्स 2026 में हासिल की 73.3% सफलता

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 25 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), हल्द्वानी। उत्तराखंड से आने वाले मेधावी छात्रों के लिए आशा और अवसर का प्रतीक बन चुका गेल उत्कर्ष हल्द्वानी, गेल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत संचालित केंद्र से 45 में से 33 छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, जो 73.3% सफलता दर को दर्शाता है, और अब ये छात्र जेईई एडवांस की दिशा में अग्रसर हैं। यह उल्लेखनीय है कि 12 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए, जो केंद्र में दी जा रही शिक्षा और प्रभावी मार्गदर्शन को दर्शाता है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ हल्द्वानी केंद्र लड़के और लड़कियों दोनों को 11 महीने की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग देता है। इस पहल की शुरुआत 2009 में कानपुर से हुई थी और बाद में वाराणसी (2021) तक इसका विस्तार किया गया, जहां बालिकाओं को JEE और NEET की तैयारी कराई जाती है। सीएसआरएल के सहयोग से संचालित इस केंद्र में मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (आय सीमा ₹4 लाख) को प्राथमिकता दी जाती है। अब तक गेल उत्कर्ष हल्द्वानी से 317 छात्र लाभान्वित हुए हैं, जिनमें से 27 का चयन IIT, 59 का NIT और 180 का सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है। यह केंद्र केवल शैक्षणिक तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित करता है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा, मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो पहाड़ों की प्रतिभाएं भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन