साउथ अफ्रीकन टूरिज़्म ने दिल्ली रोडशो का समापन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 13 फरवरी 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ओटीएम मुंबई में सफल शुरुआत के बाद, साउथ अफ्रीकन टूरिज्म ने अपने वार्षिक इंडिया रोडशो के तहत दिल्ली चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस रोडशो का उद्देश्य भारतीय ट्रैबल ट्रेड के साथ संबंध मज़बूत करना और भारत को साउथ अफ्रीका के लिए एक अहम सोर्स मार्केट के रूप में और सशक्त बनाना है। इस रोडशो का नेतृत्व सुश्री मिताली कर्मारकर, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस मैनेजर (MEISEA) ने किया। यह मंच ट्रैवल इंडस्ट्री के साथ सहयोग, बदलते यात्री व्यवहार को समझने और लीशर, कॉर्पोरेट और MICE ट्रैवल सेगमेंट में नए बिज़नेस अवसर तलाशने के लिए बनाया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रदर्शकों ने साउथ अफ्रीका की विविध पर्यटन पेशकशों की प्रस्तुत किया, जिसमें 255 से अधिक भारतीय ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। इससे साउथ अफ्रीका की ओर आउटबाउंड ट्रैवल को बढ़ावा मिला और ट्रेड साझेदारियां और मजबूत हुई।
रोडशो के दौरान सुश्री मिताली कर्मारकर ने कहा भारत साउथ अफ्रीकन टूरिज्म के लिए एक तेज़ी से बढ़ता और प्राथमिक बाजार है। भारतीय यात्री अब परिवार के साथ घूमने, खास अनुभवों वाली छुट्टियों और प्रीमियम ट्रैवल को प्राथमिकता दे रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि आज के भारतीय यात्री AI टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी यात्राओं की बेहतर योजना बनाते हैं और पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर नए और अनोखे अनुभवों की तलाश कर रहे हैं। यह बदलाव साउथ अफ्रीका को अपने कम प्रसिद्ध लेकिन खास क्षेत्रों को प्रमोट करने का अवसर देता है। सुश्री कर्मारकर ने कहा, "दिल्ली भारत में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रैवल बाजारों में से एक है। यहां के यात्री जानकार, अनुभवी और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए आत्मविश्वासी हैं। वे संस्कृति, वाइल्डलाइफ और आरामदायक छुट्टियों का बेहतरीन मेल चाहते हैं। रोडशो के ज़रिये साउथ अफ्रीकन टूरिज्म दिल्ली के ट्रैवल ट्रेड के साथ जुड़ाव और मज़बूत करना चाहता है, ताकि साउथ अफ्रीका को इस बड़े बाजार में और अधिक पहचान मिल सके। एक महत्वपूर्ण ट्रैवल मार्केट के रूप में दिल्ली, साउथ अफ्रीका के लिए खास और अपनी पसंद के अनुसार तैयार की गई यात्राओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है, खासकर लग्ज़री लीशर और वाइल्डलाइफ सेगमेंट में। अब दिल्ली के यात्री केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे ऐसी क्युरेटेड यात्राएं चाहते हैं जो मशहूर जगहों को अनोखे और प्रीमियम अनुभवों के साथ जोड़ती हों। ट्रैवल ट्रेड के साथ मजबूत साझेदारी के ज़रिये, साउथ अफ्रीकन टूरिज्म नए यात्रा विकल्प विकसित करने, बेहतर कन्वर्जन हासिल करने और इस प्रभावशाली बाजार से लंबे समय तक विकास बनाए रखने पर ध्यान दे रहा है।
साउथ अफ्रीका का मकसद 2026 में भारतीय पर्यटकों के आगमन को कोविड के पहले वाले स्तर पर वापस लाना है। साउथ अफ्रीकन टूरिज्म भारतीय ट्रेड पार्टनर्स के साथ लंबी और मजबूत साझेदारियां बनाने, अलग-अलग तरह के यात्रियों के लिए उनकी पसंद के अनुसार अनुभव देने और साउथ अफ्रीका को एक ज़रूर घूमने लायक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह रोडशो भारतीय बाजार के साथ रिश्तों को और मजबूत करने तथा आने वाले वर्षों में अधिक भारतीय यात्रियों को रेनबो नेशन की यात्रा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अहम कदम है। देश वर्ष 2027 में ओडीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए भी तैयार है। यह आयोजन साउथ अफ्रीका के विविध पर्यटन आकर्षणों को दुनिया के सामने दिखाने और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने का बड़ा अवसर होगा। लगातार ट्रेड जुड़ाव, लक्षित उपभोक्ता अभियानों और नई मार्केटिंग पहलों के ज़रिये, साउथ अफ्रीकन टूरिज्म भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने पर काम कर रहा है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें