रामलीलाओं को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के विशेष अतिथियों ने पुरस्कार देकर किया सम्मान


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 2 अक्टूबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए 22 से 27 सितम्बर 2025 तक दिल्ली एनसीआर की रामलीलाओं का वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अवलोकन के बाद जिला और दिल्ली एनसीआर में आयी उत्तम रामलीला को उनके लीला मंच से पुरस्कार दिया। बीती रात श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ईस्ट पंजाबी बाघ (पंजीकृत) रेलवे कॉलोनी ईस्ट पंजाबी बाग़, श्री नवयुवक रामलीला कमेटी शकूर बस्ती, नई दिल्ली, राम श्याम मित्र मंडल धार्मिक समिति सेक्टर 3, रोहिणी दिल्ली, हिन्दू पर्व समारोह समिति रोहिणी (पंजीकृत) सेक्टर 7, रोहिणी दिल्ली, रोहिणी धार्मिक सभा (पंजीकृत) जापानी पार्क, रोहिणी दिल्ली सहित 12 रामलीलाओं को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की टीम उनके लीला मच पर जाकर पुरस्कार से सम्मान किया। इस अवसर पर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने बताया रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर की छोटी से छोटी कम संसाधनों वाली रामलीला को भी मिला रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 मिला कियोंकि रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 को तीन वर्गो परंपरागत रामलीला, आधुनिक परंपरागत रामलीला तथा एक दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला में बांटा गया था।  परंपरागत रामलीला वो रामलीला को रखा गया था जो कम संसाधनों वाली रामलीला और केवल लीला का प्रदर्शन होता है कम संसाधनों के कारण भव्यता कम हो सकती है पर लीला करने का जज्बा कम होता है ऐसी रामलीला को रखा गया था। आधुनिक परंपरागत रामलीला के वर्ग में उस रामलीला को रखा गया था जो लीला के साथ साथ भक्तों के लिए मेला के आयोजन करते हैं ऐसी रामलीला मेला के कारण संसाधन ज्यादा हो जाता है। एक दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला वर्ग में उस रामलीला को रखा गया जो रोजाना रामलीला आरंभ होती है और उसी दिन सम्पूर्ण लीला करके खत्म होती है। रेहाना परवीन ने आगे कहा रामलीला को वर्गों में बांटने से छोटी से छोटी रामलीला को प्रोत्साहन करने का अवसर मिला नहीं तो पहले छोटी रामलीला है तो पर रामलीला आयोजकों में जज्बा के कारण अति सुंदर लीला करते है लेकिन रामलीला जजों को अक्सर भव्यता के आगे यह रामलीला नज़र नहीं आती थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही