रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण के दूसरे दिन में 14 रामलीलाओं का रामलीला जजों ने किया अवलोकन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन तथा मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण के दूसरे दिन बुधवार 24 सितंबर 2025 को को द्वारका रामलीला महोत्सव, श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, शकूरपुर सहित 14 रामलीला का वरिष्ठ पत्रकारों ने रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को अपना सुझाव भेजा है उसी आधार पर उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार से सम्मान किया जायेगा। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार हेतु दिल्ली-एनसीआर की 172 रामलीला ने आवेदन किया था जिसे पहले दिन सोमवार को 172 पत्रकार एक साथ 172 रामलीला में अपने परिवार के साथ रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर अपना सुझाव रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को दिया था। रिफ्रैश दशहरा पुरस्क...