गॉडरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप ने प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में बढ़ाया कदम
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 5 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से पहले गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (जीईजी) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं में अपनी उपलब्धियों को साझा किया। भारत की चुनिंदा ‘प्लास्टिक नेगेटिव’ कंपनियों में से एक जीईजी 2018 से अपने उत्पादों की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पैकेजिंग के बराबर प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना’के अनुरूप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने यह दिखाया है कि कंपनियां पर्यावरण संरक्षण में किस तरह अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप में एनवॉयरमेंट सस्टेनेबिलिटी प्रमुख, तेजाश्री जोशी ने कहा प्लास्टिक प्रदूषण अब एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है, जो हमारी धरती को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे निपटने के लिए तुरंत और मिलकर काम करना जरूरी है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने पर्यावरण सुरक्षा को अपने कारोबार का अहम हिस्सा बनाया है। प्लास्टिक नेगेटिव का दर्जा हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो एक बेहतर और टिकाऊ भविष्य की दिशा में है। उन्होंने आगे कहा इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम केवल अब तक की प्रगति पर नहीं, बल्कि आगे की दिशा में और तेज़ी से कदम बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे समाधान तैयार करें जो बड़े स्तर पर अपनाए जा सकें, और जिनका असर साफ तौर पर दिखे — ताकि दूसरे कारोबारी समूह भी इन्हें अपना सकें।
पारंपरिक 3आर सिद्धांत यानी रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल की तुलना में, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (जीईजी) एक विस्तृत 5आर प्रक्रिया अपनाता है, जिसमें रिडिज़ाइन, रिड्यूस, रीयूज़, रिसाइकल और रिकवरी शामिल हैं। यह प्रक्रिया प्लास्टिक को एक कीमती संसाधन मानते हुए सर्कुलर इकॉनमी’ को बढ़ावा देती है, जिससे यह प्रदूषण का कारण बनने के बजाय उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ ही, जीईजी 2021 से भारत प्लास्टिक संधि (सीआईआई और डब्लूडब्लूएफ इंडिया की संयुक्त पहल) का संस्थापक सदस्य है। इस पहल का मकसद प्लास्टिक के लिए परिपत्र अर्थव्यवस्था को अपनाना है, और इसके तहत कुछ महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए गए हैं जैसे कि 100% प्लास्टिक पैकेजिंग को दोबारा उपयोग या रिसाइकल करने योग्य बनाना, कम से कम 50% प्लास्टिक को प्रभावी रूप से रिसाइकल करना, और औसतन 25% रिसाइकल्ड सामग्री का इस्तेमाल करना।
इस प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण हैं गोदरेज अप्लायंसेज, गोदरेज इंटीरियो, गोदरेज लॉक्स और आर्किटेक्चरल फिटिंग्स जैसे जीईजी के अन्य व्यवसाय, जो अब पैकेजिंग में थर्मोकोल या पारंपरिक प्लास्टिक के बजाय पुनर्चक्रित कार्डबोर्ड से बने मल्टी-प्लाई कॉरूगेटेड बोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। भविष्य की योजना के तहत, जीईजी 2032 तक चरणबद्ध तरीके से थर्मोकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करने और अपने प्लास्टिक उत्पादों की पैकेजिंग में 30% तक रिसाइकल्ड सामग्री शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा, कंपनी अपने रीसाइक्लिंग प्रोग्राम का विस्तार भी कर रही है, जो कंपनी के भीतर और बाहर दोनों जगह उत्पन्न होने वाले प्री और पोस्ट-कंज़्यूमर प्लास्टिक कचरे को कवर करेगा। इसका लक्ष्य अगले छह वर्षों में करीब 25,000 मीट्रिक टन प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें