पूजा ढांडा की कमेंट्री माहौल को रोमांचक और यादगार बना देती : कृपाशंकर पटेल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 29 जनवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। यह जुमला किसी शानदार खेल या कार्यक्रम के दौरान की गई जबरदस्त कमेंट्री के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो माहौल को रोमांचक और यादगार बना देती है। जी हाँ, मैं बात कर रहा हूँ भारत की स्टार महिला पहलवान व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूजा ढांडा की, जिनके शानदार विवरण, व्याख्या व कुश्ती कमेंट्री ने माहौल को बहुत ही आकर्षक और जादुई बना दिया है। उनके शानदार वर्णन, स्पष्टीकरण और कमेंट्री ने कुश्ती माहौल को अविश्वसनीय रूप से आकर्षक और मनमोहक बना दिया है। रेसलिंग मैच देखना तो मज़ेदार है ही, लेकिन उनकी कमेंट्री सुनना और भी ज़्यादा मज़ेदार है, क्योंकि वह भाषा का बहुत असरदार तरीके से इस्तेमाल करती हैं। एक बार जब पूजा बोलना शुरू करती हैं, तो वह अपनी भाषा, उत्साह और गहरी समझ वाली कमेंट्री से दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। कोच कृपाशंकर पटेल कहते हैं मैने राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में पूजा को काफी लंबे समय तक कुश्ती की ट्रेनिंग दी है। वो लंबे समय से उसकी प्रोग्रेस को फॉलो कर रहा थे और उसकी उपलब्धियों के बारे में सुनकर मुझे गर्व महसूस होता है। मैं खुद भी समय-समय पर कुश्ती की कमेंट्री करता रहता हूँ। प्रो रेसलिंग लीग में कुश्ती खेल के प्रति पूजा के डेडिकेशन, कमिटमेंट, और कुश्ती कमेंट्री में उसकी भागीदारी से मैं भी उससे बहुत कुछ सीख रहा हूँ। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उन्हें आशीर्वाद देता हूँ कि वह कुश्ती खेल की सेवा करती रहे और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करती रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें