दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 8 अक्टूबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर RSS की कथित अमानवीय और शर्मनाक हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है।उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज़ उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हरियाणा युवा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़...