फिल्म समीक्षा : हैवान
(हैवान में सितारे बड़े, लेकिन रोमांच उम्मीद से छोटा) शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 12 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), ( फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन ) नई दिल्ली। फिल्म हैवान वीरवार 10 सितम्बर 2026 को विशेष प्रेस शो PVR सलेक्ट सीटी माल साकेत, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म हैवान में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, इत्यादि कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने दिया है फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस & थेस्पियन फिल्म्स ने किया है। फिल्म की शैली क्राइम थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ प्रमाणपत्र दिया है यानी 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 164 मिनट 7 सेकंड (2 घंटे 44 मिनट 7 सेकंड) है। फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को प्रदर्शित हुई है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और सैफ अपीपीली खान की जोड़ी को एक साथ देखना निश्चित रूप से दर्शकों के लिए आकर्षण का बड़ा कारण है। ऊपर से निर्...