संदेश

फ़रवरी 5, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मशीनी पेड़ से प्रदूषण नियंत्रण की नई स्वदेशी पहल

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वायु प्रदूषण आज देश-दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकारें और संस्थाएँ निरंतर प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक स्थायी और व्यापक समाधान सामने नहीं आ पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में प्रदूषण को संतुलित करने के लिए प्रति व्यक्ति 131 से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता बताई जाती है, जो स्थान और समय की सीमाओं के कारण व्यावहारिक रूप से कठिन है। इसी चुनौती के समाधान की दिशा में भारत में स्वदेशी तकनीक से विकसित मशीनी पेड़ के रूप में बंकरमैन टेक्नोलॉजी अब बाज़ार में उपलब्ध है। इस प्रकार की तकनीक विश्व स्तर पर नई नहीं है जिन स्थानों पर प्राकृतिक पेड़ लगाना संभव नहीं होता, जैसे स्पेस मिशन, पनडुब्बियाँ एवं परमाणु पनडुब्बियाँ वहाँ ऐसी तकनीकों का उपयोग पहले से किया जाता रहा है। हालांकि अत्यधिक लागत के कारण यह तकनीक अब तक सीमित दायरे में ही थी। स्वदेशी विकास के कारण बंकरमैन टेक्नोलॉजी अब अधिक किफायती बन गई है और इसे घरों के भीतर तथा बा...

फोर्स मोटर्स ने वित्‍त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में रचा इतिहास

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्स मोटर्स लिमिटेड, जोकि भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता और शेयर्ड तथा विशेष मोबिलिटी समाधानों में प्रमुख कंपनी है, ने आज 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (वित्‍त वर्ष 2025–26 की तीसरी तिमाही) के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।पहली छमाही के मजबूत मोमेंटम को जारी रखते हुए, कंपनी ने रिकॉर्ड एबिटा और प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किए। ये आंकड़े पिछली तिमाहियों से बेहतर रहे हैं और कंपनी के मजबूत परिचालन मॉडल, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तथा निष्‍पादन क्षमताओं की पुष्टि करते हैं। कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए, श्री प्रसन फिरोदिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने कहा तीसरी तिमाही का हमारा प्रदर्शन मुख्य प्रोडक्ट सेगमेंट्स में मजबूत और स्थिर मांग, साथ ही पूरे वर्ष वॉल्यूम में आई निरंतर वृद्धि का स्पष्ट प्रमाण है। शेयर्ड मोबिलिटी, रक्षा उपयोगों और निर्यात बाजारों में हमारी बढ़ती मौजूदगी ने इस व्यापक विकास को मजबूती दी है, जिससे परिचालन दक्षता और लाभप्रदता दोनों में उल्लेखनीय ...

राज्य स्तरीय पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तीसरी दिल्ली राज्य पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025–26 का शुभारंभ गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में 1,000 से अधिक पैरा-एथलीटों के भाग ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी में पैरा-स्पोर्ट्स के बढ़ते विस्तार को दर्शाता है। दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली (डीपीएसए दिल्ली) द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप 7 फ़रवरी तक चलेगी। इसमें अंडर-12, अंडर-17 (सब-जूनियर), अंडर-19 (जूनियर) और 19 वर्ष से ऊपर (सीनियर) वर्गों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री दिवेश चंद्र श्रीवास्तव (आईपीएस), विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस; अंकित सिंह (आईपीएस), डीसीपी, द्वारका तथा नीरज बसोया, विधायक (कस्तूरबा नगर) शामिल थे। इसके साथ ही भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के निदेशक श्री सत्य बाबू तथा श्री वी. के. दुबे, चेयरमैन वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल एवं गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार सम...

प्लास्ट इंडिया प्रदर्शनी में AVRO इंडिया ने दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 6 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। A vro इंडिया लिमिटेड ने भारत मंडपम में आज से शुरू हुई प्रतिष्ठित प्लास्ट इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह प्रदर्शनी 10 फरवरी 2026 तक चलेगी। Avro इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने प्रदर्शनी में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी तथा PP, BOPP व HDPE कंपाउंडिंग के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और नवीनतम समाधानों को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से सर्कुलर प्लास्टिक इकॉनमी को नई मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्रदर्शनी में Avro इंडिया के नवाचार, उन्नत तकनीक और टिकाऊ समाधान उद्योग जगत के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।