निगम विद्यालय का नाम हुआ स्वर्गीय राम अवतार (समाजसेवी)
चौकीदार की सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण को मिला सम्मान, शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 26 अगस्त 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के वाटर वर्क्स स्थित दिल्ली नगर निगम विद्यालय का नाम अब समाजसेवी स्वर्गीय राम अवतार (समाजसेवी) के नाम पर कर दिया गया है। विद्यालय के नामकरण एवं पट्टिका अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्वर्गीय राम अवतार के परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व महापौर जत्थेदार सरदार अवतार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम अवतार भले ही इस विद्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, लेकिन शिक्षा के प्रति उनका समर्पण किसी शिक्षक से कम नहीं था। उस समय वाटर वर्क्स क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब परिवार रहते थे और कई अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के महत्व से अनजान थे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राम अवतार अपनी साइकिल से घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय लेकर आते थे और उनके माता-पिता को शिक्षा का महत्व समझाते थे। बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वे विद्यालय के प्...