संदेश

अक्टूबर 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहलवान नितेश सिवाच ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में 64 साल का सूखा खत्म

चित्र
97 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता रजत पदक, SAI और भारतीय रेलवे के संयुक्त प्रयासों को मिला श्रेय शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय पहलवान नितेश सिवाच ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों की 97 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता को भारतीय कुश्ती के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस जीत ने इस स्पर्धा में 64 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को समाप्त किया। नितेश की कामयाबी के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और संस्थागत सहयोग की अहम भूमिका रही। सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) और भारतीय रेलवे के संयुक्त प्रयासों ने उनकी तैयारी को मजबूती दी। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) के माध्यम से भारतीय रेलवे अपने खिलाड़ियों को आर्थिक स्थिरता और अभ्यास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराता है। इससे खिलाड़ियों को नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी प्रतिभा निखार...

लिवर कैंसर की समय पर पहचान क्यों जरूरी, शुरुआती दौर में अक्सर नहीं दिखते लक्षण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  हल्द्वानी। लिवर शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, खाना पचाने और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका शुरुआती दौर में अक्सर पता नहीं चल पाता। इसके लक्षण आमतौर पर तब दिखाई देते हैं, जब बीमारी बढ़ने लगती है या लिवर की काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। ऐसे में बीमारी के जोखिम को समझना और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के जीआई एवं एचपीबी सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं हेड, डॉ. विवेक मंगला ने बताया लिवर कैंसर के ज्यादातर मामलों में लंबे समय से लिवर को हो रहा नुकसान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्रॉनिक लिवर डिजीज के कारण लिवर में सिरोसिस हो सकता है, जिसमें स्वस्थ टिशूज़ की जगह धीरे-धीरे घाव जैसे निशान बनने लगते हैं। लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचने और उसके बार-बार ठीक होने की प्रक...

स्वामी चिन्मयानंद के जीवन पर आधारित संगीतमय फिल्म अवेकनिंग रिलीज

चित्र
ब्रॉडवे शैली में आध्यात्मिक यात्रा का सिनेमाई चित्रण, इंटरैक्टिव होलोबॉट भी आकर्षण शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 26 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  चिन्मय मिशन प्रस्तुत संगीतमय जीवनी फिल्म ‘अवेकनिंग’ 25 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिन्मयानंद के जीवन, विचारों और प्रेरणादायक यात्रा को ब्रॉडवे शैली के संगीतमय सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया गया है। निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ एवं निर्माण रूपांकन विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने इस फिल्म को तैयार किया है। स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से बनी यह प्रस्तुति संगीत, दृश्य कला और कहानी कहने की आधुनिक तकनीक का संगम है। फिल्म से जुड़े एक अन्य प्रमुख आकर्षण के रूप में स्वामी चिन्मयानंद के इंटरैक्टिव होलोबॉट का आधिकारिक अनावरण प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई है। इसे मणि शंकर और भैरव शंकर ने स्वामी स्वरूपानंद जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से डिजाइन और विकसित किया है। मणि शंकर के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य स्वामी ...

मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 की श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की रामलीला फोटो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 21 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 की श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की रामलीला फोटो