दो साल से बदहाल पटेल नगर, गंदे पानी और टूटी सड़कों से जनता बेहाल
नालियां जाम, सड़कों पर घुटनों तक पानी; घरों और दुकानों में घुस रहा सीवर का गंदा पानी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 7 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पटेल नगर क्षेत्र के ईस्ट पटेल नगर, पटेल नगर मार्केट सहित विभिन्न ब्लॉकों में पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल नागरिक सुविधाओं ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के ब्लॉक 40, 42, 43, 47 और 49 समेत कई अन्य ब्लॉकों में नालियों की सफाई नहीं होने, सीवर व्यवस्था चरमराने, जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से लोग लगातार जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई स्थानों पर नालियां और सीवर लाइनें जाम पड़ी हैं, जिसके कारण गंदा सीवर का पानी सड़कों पर बहने के साथ-साथ घरों में भी प्रवेश कर रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पटेल नगर मार्केट सहित कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन पानी में डूब जाते हैं और दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच जाता है। क्षेत्र की अनेक सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इ...