प्रेग्नेंसी में लोकाट सेवन करना सुरक्षित : डॉ चंचल शर्मा

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 23 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। लोकाट एक ऐसा फल है जिसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। इस पौष्टिक फल में भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि लोकाट का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होता है लेकिन इसकी एक निश्चित मात्रा ही आपके लिए अच्छा माना जाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। लोकाट खाने के फायदे क्या हैं? लोकाट के फल में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बिमारियों से बचे रहते हैं। लोकाट में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक गर्भवती महिला के सेल्स को मजबूत बनाता है, उनकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए प्रेगनेंसी में लोकाट का फल खाना चाहिए। लोकाट का फल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जिस...