डाक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 12 जून 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागीय नीतियों के संबंध में अपनी चिंताओं को सामने रखते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन का मानना है कि कुछ नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थागत बदलावों से कर्मचारियों के हितों तथा डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। अनंत कुमार पाल ने कहा कि डाक विभाग में लागू की जा रही कुछ सुधारात्मक प्रक्रियाओं और परामर्शदाता संस्थाओं की सिफारिशों को लेकर कर्मचारियों के बीच आशंकाएं हैं। उनका कहना है कि विभिन्न बचत योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार और दबाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिस पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है। इस प्रेस वार्ता में महासंघ के पूर्व महासचिव एवं संरक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मेल मोटर सेवा तथा सिविल...