संदेश

सितंबर 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पश्चिम विहार में राम लीला हेतु भूमि पूजन संपन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रभु श्रीराम की भव्य लीला के मंचन हेतु आज रविवार को डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है जो पिछले क़रीब 46 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन एवं धर्मपत्नी सुनीता ऐरन सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के लिए आज रविवार को भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल दीप प्रज्वलित किया , तथा सांसद योगेंद्र चंदौलिया भगवान श्री राम का ध्वजा रोहण किया विधायक राजकुमार भाटिया, निगम पार्षद शिखा भारद्वाज,विनीत वोहरा मोनिका गोयल केशव पुरम जिला अध्यक्ष अजय खटाना खटाना मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अ...

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट की रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न

चित्र
इस बार रामलीला में देखने को मिलेंगे कई अद्भुत एवं नए दृश्य, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।   राजधानी की ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की आगामी रामलीला के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुए भूमि पूजन में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान रामलीला के सफल आयोजन, कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों के लिए विशेष प्रस्तुतियों की कामना की गई। आयोजन में मौजूद लोगों ने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी रामलीला के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व महापौर जतथेदार सरदार अवतार सिंह ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कई नए और अद्भुत दृश्य जोड़े...

ब्रैनलैब और अमृता हॉस्पिटल ने MoU पर किया हस्ताक्षर

चित्र
फरीदाबाद में उत्तर भारत का पहला ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस शुरू करने के लिए शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ब्रैनलैब और अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने उत्तर भारत का पहला 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर ब्रेन एंड स्पाइन' बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सेंटर ब्रेनलैब  के Loop-X® मोबाइल इमेजिंग रोबोट से लैस होगा। इससे इस क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित न्यूरोसर्जरी और रीढ़ की हड्डी के इलाज की सुविधा बेहतर होगी। यह विशेष सेंटर अमृता हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजी में क्लीनिकल विशेषज्ञता और ब्रेनलैब की इंट्राऑपरेटिव इमेजिंग और सर्जिकल नेविगेशन तकनीकों को एक साथ लाएगा। इसका उपयोग मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी के लिए किया जाएगा, साथ ही यह सेंटर डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए क्लीनिकल ट्रेनिंग, नई तकनीकों की जानकारी और आपसी अनुभव साझा करने का एक मंच भी बनेगा। यह सेंटर Loop-X® पर आधारित होगा। यह तकनीक एक रोबोटिक मोबाइल इमेजिंग सिस्टम है। यह ऑपरेशन र...
चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म वन का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय फोकलोर, रहस्य और अलौकिक शक्तियों के अनोखे संगम को पेश करती यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जिसे पहले कभी इस अंदाज़ में नहीं देखा गया। दिल्ली के होटल दी मेरिडियन में आयोजित भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया निर्देशक दीपक मिश्रा और लेखक-अर्णव कुमार मौजूद रहे। इवेंट के दौरान फिल्म का नया गाना ठुमक ठुमक भी लॉन्च किया गया, जिसे मीडिया और उपस्थित मेहमानों ने बेहद पसंद किया। फिल्म वन हमें उस रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां सदियों पुरानी मान्यताएं और सुपरनैचुरल शक्तियां आपस में टकराती हैं। यह फिल्म पारंपरिक हॉरर या पौराणिक प्रस्तुति से हटकर भारतीय लोककथाओं को एक नए और मॉडर्न सिनेमाई रूप में पेश करती है। फिल्म में पहली बार साथ नजर आ रही सिद्धार्थ ...

दिल्ली-एनसीआर की श्रेष्ठ रामलीलाओं होगी रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 से सम्मानित

चित्र
संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज होंगे मुख्य जज, मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा बनीं ब्रांड एम्बेसडर 6 अक्टूबर तक होंगे आवेदन, 12 से 16 अक्टूबर तक रामलीलाओं का होगा अवलोकन, 17 अक्टूबर को विजेताओं की घोषणा शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं को उनके उत्कृष्ट मंचन, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुति और आयोजन व्यवस्था के लिए सम्मानित करने वाले रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की घोषणा प्रेस वार्ता में कर दी गई है। इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिल्ली-एनसीआर की रामलीलाओं आयोजकों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्कृष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंचन को सम्मान देने के उद्देश्य से रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी मुख्य जज की भूमिका निभाएंगे साथ ही 16 अक्टूबर 2026 को आश्चर्य भुवन्यु श...