गॉडरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप ने प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में बढ़ाया कदम

शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 5 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से पहले गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (जीईजी) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं में अपनी उपलब्धियों को साझा किया। भारत की चुनिंदा ‘प्लास्टिक नेगेटिव’ कंपनियों में से एक जीईजी 2018 से अपने उत्पादों की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पैकेजिंग के बराबर प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना’के अनुरूप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने यह दिखाया है कि कंपनियां पर्यावरण संरक्षण में किस तरह अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप में एनवॉयरमेंट सस्टेनेबिलिटी प्रमुख, तेजाश्री जोशी ने कहा प्लास्टिक प्रदूषण अब एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है, जो हमारी धरती को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे निपटने के लिए तुरंत और मिलकर काम करना जरूरी है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने पर्यावरण सुरक्षा को अपन...